spot_img

Darbhanga News: सिर्फ़ चार कमर्शियल सिलेंडर एजेंसी के पास, और दावा… सब चंगा है… लंबी कतारें और चौकीदार…, पढ़िए क्या बता रहे दुकानदार नागेंद्र महतो? ये चाय की प्याली और उदास थाली!

spot_img
- Advertisement -

LPG Cylinder: जाले: प्रखंड क्षेत्र के जाले में ‘LPG Cylinder’ के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि गैस एजेंसी सामान्य आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन भीड़ लगातार बनी हुई है। वहीं, छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।

- Advertisement -

LPG Cylinder की सामान्य आपूर्ति, फिर भी भीड़ क्यों?

जाले नगर परिषद क्षेत्र स्थित देवी मां गैस एजेंसी पर रविवार को महिला एवं पुरुष उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर एक चौकीदार भी तैनात किया गया था। एजेंसी के कार्यकारी प्रबंधक पप्पू कुमार ने बताया कि गोदाम में पहले से 126 सिलेंडर उपलब्ध थे, और रविवार की सुबह ही 560 सिलेंडर से भरा एक ट्रक भी पहुंचा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने दावा किया कि आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है, इसके बावजूद भीड़ लगी रहती है। कुमार ने बताया कि अब तक 126 सिलेंडर की पर्ची काटी जा चुकी है और वितरण का काम लगातार जारी है।

- Advertisement -

कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से बाजार पर असर

एक ओर जहां घरेलू ‘LPG Cylinder’ की आपूर्ति सामान्य बताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। एजेंसी के पास मात्र चार कमर्शियल सिलेंडर ही उपलब्ध हैं, जिन्हें विशेष रूप से अस्पताल और विद्यालयों के लिए सुरक्षित रखा गया है। इनकी कमी के चलते बाजार में चाय और नाश्ते की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। जहां पहले एक प्याली चाय 10 रुपये में मिलती थी, वहीं अब इसके लिए 12 से 15 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: अलीनगर में प्रधान शिक्षक नियुक्ति, 18 स्कूलों में अब भी प्रभारी भरोसे, बच्चों के भविष्य पर संकट!

एमकेएस कॉलेज, त्रिमुहान चंदौना परिसर में चाय-नाश्ते की दुकान चलाने वाले नागेंद्र महतो ने बताया कि गैस एजेंसियां घरेलू सिलेंडर तो आसानी से दे रही हैं, लेकिन दुकानों के लिए कमर्शियल गैस उपलब्ध नहीं करा रही हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस मजबूरी के कारण उन्हें लकड़ी और कोयला का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत काफी बढ़ गई है। नतीजतन, चाय-नाश्ता महंगा बेचना उनकी मजबूरी बन गई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: मजदूर दिवस पर अररिया में लगा खास शिविर, श्रमिकों को मिली महत्वपूर्ण योजनाओं की टिप्स

मजदूर दिवस: अररिया में इस साल मजदूर दिवस सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं रहा,...

Bhagalpur News: बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, भागलपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

बुद्ध पूर्णिमा गंगा स्नान: भागलपुर के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा!...