
Power Cut: दोनार के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना! आगामी मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के पीछे रखरखाव का काम मुख्य वजह है, जिसके चलते लोगों को कुछ घंटों की असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
शहरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले 11केवी दोनार फीडर में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घंटे का Power Cut रहेगा। यह Power Cut दोनार चौक से ट्री ट्रीमिंग के महत्वपूर्ण कार्य के लिए किया जा रहा है।
क्यों हो रहा है Power Cut?
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बिजली कटौती क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई के लिए आवश्यक है ताकि तारों से उनकी दूरी बनी रहे और भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस कार्य से बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र
इस निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण निम्नलिखित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी:
- दोनार
- म्यूजियम गुमटी
- शास्त्री चौक
- दिग्घी गली नंबर 1, 2 और 3
वहीं सात अप्रैल को RCD डिपार्टमेंट द्वारा लक्ष्मीसागर में DTR पर स्विच लगाने का कार्य किया जाएगा जिस कारण 33/11 kv विद्युत शक्ति उपकेंद्र लक्ष्मीसागर से निकलने वाली 11 केवी गैस गोदाम फीडर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बंद रहेगा। मदर इंग्लिश स्कूल तथा विद्यपति चौक टोटल 02 ट्रांसफॉर्मर का लाइन 02:00 बजे तक बंद रहेगा । साथ ही 11 kv सदर फीडर सेफ्टी में 01 घंटे के लिए बंद रहेगा।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र:- लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, चक्कर चौक,अंबेडकर चौक, बावन बीघा, मिथिला कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, माथरापुर ,पोसनपुरा, j p chowk, पेप्सी एजेंसी, ज्ञान भारती,कबीरचक, इंजीनियरिंग गैस गोदाम, गांधीनगर, कतरहिया, भेलूचक आदि।
विभाग ने उपभोक्ताओं से इस बिजली कटौती के दौरान सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस अवधि के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर लें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।






