spot_img

Madhubani News: मधुबनी और मोतिहारी के अपराधियों से Noida Police की Encounter, सूरजपुर में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Noida Police Encounter: नोएडा में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए दो शातिर अपराधियों समेत कुल चार बदमाशों को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस के मुताबिक, ये बदमाश ताला तोड़कर घरों में चोरी की वारदातें अंजाम देते थे।

- Advertisement -

मोर्चे पर नोएडा पुलिस: ऐसे दबोचे गए बदमाश

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शैव्या गोयल ने बताया कि सूरजपुर थाने की पुलिस नियमित जांच कर रही थी। गुरुवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि मोजर बेयर गोल चक्कर के पास कुछ बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने अवरोधक लगाए और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का इशारा देखकर बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया।

- Advertisement -

Noida Police Encounter: मुठभेड़ में दो को लगी गोली, दो साथी फरार फिर पकड़े गए

भागने की कोशिश में दो बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसल गई और वे गिर पड़े। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में बिहार के मोतिहारी निवासी मुकेश उर्फ मुक्के (32) और दनकौर के चीती निवासी आकाश (29) के पैर में गोली लग गई। उनके दो साथी, बिहार के मधुबनी निवासी देवेंद्र शर्मा (40) और सूरजपुर निवासी सतपाल (50) मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani BIG News: मधुबनी के 2 माह की बच्ची समेत 11 लोग हरियाणा LPG Cylinder Blast में झुलसे, पढ़िए... सिलेंडर से गैस ट्रांसफर करना बना काल

शातिर गैंग का पुराना रिकॉर्ड और बरामदगी

पुलिस ने बदमाशों के पास से एक-एक देसी तमंचा, कारतूस, एक ड्रिल मशीन और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। इसके अलावा, पुलिस ने विभिन्न घरों से चोरी की गई एलईडी टीवी, बैटरी, इन्वर्टर, कुकर, बर्तन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। यह Theft gang Noida में काफी समय से सक्रिय था। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। आरोपी मुकेश उर्फ मुक्के के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के विभिन्न थानों में गैंगस्टर, चोरी सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं। आकाश के खिलाफ सात, देवेंद्र के खिलाफ 19 और सतपाल के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस Noida Police Encounter से नोएडा पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में Happiness Program, मिला अधिकारियों- कर्मचारियों को ‘कूल’ रहने का नया मंत्र!

Happiness Program: तीन दिनों से जमुई में चल रहा प्रशासन का खास कार्यक्रम अब...

Bihar Politics: चर्चा है चर्चा… चर्चे के पीछे CM Nitish के इस्तीफे की अटकलें! Delhi से आ रही Bihar की हवा…15 अप्रैल और खरमास...

बिहार की राजनीति: इस समय पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी पारा हाई है।...

Darbhanga News: बेनीपुर में Liquor Smuggling, बलहा रेलवे स्टेशन के पास कार से 924 बोतल विदेशी शराब जब्त

Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन तस्कर इसे धता बताने से बाज...