spot_img

Bihar News: MLA पप्पू पांडेय पर शिकंजा, जमीन विवाद में वारंट, तलाश तेज

spot_img
- Advertisement -

एमएलए पप्पू पांडेय: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है. खासकर गोपालगंज जिले में एक बड़े सियासी चेहरे के खिलाफ पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है. इस खबर ने जिले के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.

- Advertisement -

एमएलए पप्पू पांडेय पर शिकंजा: वारंट जारी

गोपालगंज में कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय के खिलाफ जमीन से जुड़े एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है. वारंट मिलते ही जिले में पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है और कई संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया है, जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है. पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार कार्रवाई कर रही है.

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की जा रही है. आरोप है कि एमएलए पप्पू पांडेय और उनके भाई सतीश पांडेय ने कुछ भू-माफियाओं को संरक्षण दिया है और जमीन विवाद से जुड़े अवैध कामों में उनकी मदद की है. पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत में आवेदन दिया, जिसके बाद दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ. इस जमीन विवाद मामले ने क्षेत्र में काफी सुर्खियां बटोरी हैं.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

पुलिस का कहना है कि वारंट मिलने के बाद कार्रवाई और तेज कर दी गई है. टीमों को उनके संभावित ठिकानों और छिपने की जगहों की जानकारी जुटाने के लिए भेजा गया है. स्थानीय स्तर पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...

Bihar Politics: ‘पान दिवस’ पर तेजस्वी बोले, ‘पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई’ से बिहार बनेगा ‘इंडियन एक्सक्लूसिव’

तेजस्वी यादव: पटना की धरती पर जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव...

Saharsa News: पुरानी रंजिश में Murder 8 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, एकलौता और पठान टोला

Saharsa Murder: बिहार के सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...