spot_img

Bihar News: बिहार से महाराष्ट्र… Child Trafficking, पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की ख़ुली परतें!

spot_img
- Advertisement -

Child Trafficking: बिहार से महाराष्ट्र जा रही एक ट्रेन में ‘मानव तस्करी’ की आशंका ने सबको चौंका दिया है। मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 मुस्लिम बच्चों को सुरक्षित उतारा गया। इस घटना ने एक बार फिर बाल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। खुफिया सूचना के आधार पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 मुस्लिम बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इन बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था और आशंका जताई जा रही है कि यह मानव तस्करी का मामला हो सकता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बाल कल्याण समिति और रेल पुलिस ने बच्चों को बाल सुरक्षा गृह में ठहराया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

मानव तस्करी की सूचना पर हुई कार्रवाई

दरअसल, शनिवार देर रात महिला बाल विकास विभाग और आरपीएफ को एक सामाजिक संगठन से महत्वपूर्ण सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि पटना-पुणे ट्रेन से 7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में बच्चों को महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है और यह एक गंभीर मानव तस्करी का मामला हो सकता है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपीएफ, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बाल सुरक्षा अधिकारी तुरंत कटनी स्टेशन पर मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police SAP Recruitment: अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए बड़ी खबर...15,821 पदों पर बंपर बहाली, पूर्व सैनिकों को सुनहरा मौका! देखें जिलावार भर्ती रैली का शेड्यूल

सुरक्षित रेस्क्यू और जांच जारी

ट्रेन के कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचते ही, संयुक्त टीम ने उसे घेर लिया और सभी बच्चों को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। कुल 167 बच्चों को ट्रेन के एस-1, एस-2, एस-3, एस-4 और एस-7 कोच से निकाला गया। आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू किए गए बच्चों की काउंसलिंग की गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश बच्चे बिहार के निवासी हैं। पुलिस और संबंधित विभाग अब इन बच्चों के परिवारों और उन्हें ले जाने वाले लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: डीएमसीएच में ‘नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण’, सुरक्षित होगा हर शिशु का पहला श्वास

Newborn Resuscitation: जन्म के बाद हर शिशु की पहली साँस सुनिश्चित करना अब एक...

Gopalganj News : पुलिस चेज़ का खौफनाक अंजाम: शराब तस्करों की बाइक ने मासूम को कुचला, हालत नाजुक

पुलिस चेज़: गोपालगंज में एक पुलिसिया कार्रवाई ने मासूम बच्चे की जान पर आफत...