spot_img

Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सिमरी में टेलर मास्टर की नृशंस हत्या, Stabbing Murder से दहला मनिहास

spot_img
- Advertisement -

Stabbing Murder: सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11 अप्रैल की देर शाम पड़ोसी गांव से आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने घर से बुलाकर एक 27 वर्षीय टेलर मास्टर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस नृशंस वारदात में उसे बचाने आए दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

हत्या की वारदात और Stabbing Murder के पीछे का रहस्य

मृतक की पहचान मनिहास निवासी 27 वर्षीय जहांगीर आलम के रूप में हुई है, जो टेलर मास्टर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लगभग एक वर्ष पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि दिन में ही जहांगीर और हमलावरों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, हालांकि विवाद का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।Darbhanga News: सिंहवाड़ा के सिमरी में टेलर मास्टर की नृशंस हत्या, Stabbing Murder से दहला मनिहासदेर शाम, आधा दर्जन से अधिक बदमाश पड़ोसी बसतवाड़ा गांव से हथियारों से लैस होकर जहांगीर आलम के घर पहुंचे। उनके पास हॉकी स्टिक, डंडे और बांस भी थे। जब जहांगीर आलम ने विरोध किया, तो हमलावरों ने उसे बेरहमी से चाकू से गोद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जहांगीर को बचाने के लिए उसके भाई फरमूद आलम और चचेरे भाई दस्तगीर आलम आगे आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी चाकू मारकर घायल कर दिया। जब मां कौशर खातून ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिमरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घायल फरमूद आलम और दस्तगीर आलम को उपचार के लिए दरभंगा भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद से सिमरी थाना क्षेत्र में तनाव है।सिमरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बसतवाड़ा निवासी मो आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। मौके पर एसएफएल (SFL) की टीम भी पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि यह Stabbing Murder दिन में हुए किसी विवाद का नतीजा बताया जा रहा है, लेकिन हत्या के पीछे का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ISPL जीतकर लौटे Tennis Ball Cricket किंग सरफराज,'बाहुबली' का बिरौल में जोरदार स्वागत, सेमीफाइनल में धाकड़ बल्लेबाजी...18 गेंदों में 39 रन...WELl DONE
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Saharsa News: पुरानी रंजिश में Murder 8 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, एकलौता और पठान टोला

Saharsa Murder: बिहार के सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Bihar News: बिहार से महाराष्ट्र… Child Trafficking, पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 बच्चों का रेस्क्यू, मानव तस्करी की ख़ुली परतें!

Child Trafficking: बिहार से महाराष्ट्र जा रही एक ट्रेन में 'मानव तस्करी' की आशंका...

Muzaffarpur में Cartridge Smuggling: यूनिवर्सिटी हॉस्टल से 200 कारतूस बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Cartridge Smuggling: मुजफ्फरपुर के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय इलाके से एक चौंकाने...