spot_img

पति का था नाजायज संबंध, दहेज में नहीं ला रही थी मायके से बाइक, पति व ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला

spot_img
- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के जोगियारा पंचायत के मधवाघरारी गांव में ब्याहिता की निर्मम हत्या लाठी से पीट-पीट कर ससुराली परिजनों ने कर दी। घटना बीती रात की है। बाद में घटना से गुस्सा ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में शामिल मृतिका के पति रामशंकर सिंह उर्फ पप्पू व उसके ससुर रमेश प्रसाद सिंह मौके से गिरफ्तार कर लिया। ससुर जिला समाहरणालय दरभंगा में संविदा पर कार्यरत हैं। घटना की सूचना  उसके नैहर से पहुंचे मृतिका के पिता बिसनपुर थाना क्षेत्र के गोढियारी उधोपट्टी गांव  के उमेश सिंह ने थानाध्यक्ष को बयान देते हुए कहा कि,इनकी पुत्री चालीस वर्षीय प्रतिमा देवी की हत्या इसके ससुराली परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उमेश कुमार  के नेतृत्व  पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता उमेश सिंह ने पुलिस को अपने फर्द बयान में कहा कि उसकी पुत्री प्रतिमा देवी की शादी  1999 में रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र रामशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह से दान दहेज देकर धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही बाइक की मांग की जा रही थी लेकिन प्रतिमा के नैहरवालों ने कुछ भी दहेज रूप में देने से मना किया। इसी बात पर प्रतिमा की प्रताड़ना शुरू हो गई।इसी बीच प्रतिमा के पिता को किसी ने जानकारी दी कि उनकी पुत्री बीमार है, उसके पिता जब उससे मिलने पहुंचे तो उनके पुत्री से उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। कुछ दिनों बाद गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रतिमा को विदा करकर उसके पिता ले गए जहां पता चला कि वह गर्भवती है। समय समय पर वह नैहर में ही पुत्र व पुत्री का जन्म दिया। फिर उसे विदा कराकर दो वर्ष पहले लाया गया जहां प्रतिमा ने अपने नैहर के परिजनों को बताया कि उसके पति का एक महिला से नाजायज संबंध है। इसका विरोध करने पर उसके ससुराली परिजनों ने मिलकर लगातार उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया करते हैं। इस आलोक में थानाध्यक्ष ने बताया कि शव देखने से भी साफ है कि डंडे से पीटकर हत्या की गई है। तहकीकात जारी है।

- Advertisement -

पति का था नाजायज संबंध, दहेज में नहीं ला रही थी मायके से बाइक, पति व ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...