
BPSC AEDO परीक्षा: बिहार में एक बार फिर परीक्षा में नकल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की परीक्षा के दौरान एक ‘मुन्ना भाई’ को हाई-टेक तरीके से नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। यह पूरा मामला पुलिस की सतर्कता से उजागर हुआ है।
सिवान के बसंतपुर निवासी रोहित कुमार नाम का युवक अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने छपरा पहुंचा था। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी मेटल डिटेक्टर से जांच कर रहे थे, तभी ड्यूटी पर मौजूद एसआई उपेंद्र मांझी को रोहित की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो सभी हैरान रह गए।
BPSC AEDO परीक्षा में चप्पल से ऐसे कर रहा था नकल
रोहित ने नकल के लिए एक पूरा हाईटेक सिस्टम अपनी चप्पल में छुपा रखा था। यह चप्पल में नकल का अनोखा तरीका देख पुलिस भी दंग रह गई। उसके कान में एक ब्लूटूथ डिवाइस लगा हुआ था, जिसके जरिए वह बाहर बैठे व्यक्ति से सवालों के जवाब सुन रहा था। जांच में पता चला कि यह एक ‘वन-वे’ कम्युनिकेशन सिस्टम था, यानी उसे केवल जवाब सुनाई दे रहे थे, वह खुद कुछ बोल नहीं सकता था। यह तरीका पकड़े जाने से बचने के लिए अपनाया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पूछताछ में आरोपी रोहित ने स्वीकार किया कि वह अपने दोस्त की जगह परीक्षा देने आया था। उसने यह भी बताया कि नकल का यह हाईटेक उपकरण उसने समस्तीपुर से मंगवाया था। नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, जिस अभ्यर्थी की जगह वह परीक्षा दे रहा था, उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
परीक्षा की शुचिता पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर बिहार में परीक्षा प्रणाली, विशेषकर BPSC AEDO परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि वे ऐसी गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर रख रहे हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। ऐसी चप्पल में नकल की घटनाओं से छात्रों और अभिभावकों का भरोसा डगमगाता है, जिसे बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है।






