
Muzaffarpur Railway: जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं से रेलवे प्रशासन की नींद उड़ गई है। अब समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने सख्त कदम उठाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर और नारायणपुर अनंत के स्टेशन अधीक्षकों का एक साथ तबादला कर दिया गया है।
समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने हाल ही में जंक्शन पर लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पहले तबादला और फिर कार्रवाई की रणनीति पर काम शुरू किया है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर और नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन के अधीक्षकों का एक साथ तबादला कर दिया गया है। नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक शिवदास को मुजफ्फरपुर जंक्शन का नया स्टेशन अधीक्षक बनाया गया है। शिवदास पहले भी जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं, जिससे उन्हें यहां की व्यवस्थाओं का अच्छा अनुभव है। वहीं, अखिलेश कुमार सिंह को जुब्बा सहनी स्टेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, वाल्मीकि नगर के इलेक्ट्रिक एसएसई सुजीत को मुजफ्फरपुर स्टेशन क्षेत्र के इलेक्ट्रिकल कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
Muzaffarpur Railway में प्रशासनिक फेरबदल
रेलवे सूत्रों के अनुसार, कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ फिलहाल स्थानांतरण की कार्रवाई की गई है, लेकिन जल्द ही बड़े स्तर के अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। सभी संबंधित अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है और उनकी विस्तृत रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पटना के बाद मुजफ्फरपुर राज्य का सबसे बड़ा स्टेशन माना जाता है, जिसे विश्वस्तरीय बनाने के लिए देश में सबसे अधिक 450 करोड़ रुपये दिए गए हैं। Muzaffarpur Railway प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ग्रीष्मकालीन Special Trains शुरू
गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई Special Trains चलाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें (अनारक्षित) शुरू की गई हैं, जो यात्रियों को बड़ी राहत देंगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
इनमें 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रमुख है, जो डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को उधना से सुबह 05:30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 04:00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में, गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 01 मई को समस्तीपुर से शाम 07:00 बजे खुलकर मुजफ्फरपुर (रात 08:00 बजे), हाजीपुर, पाटलिपुत्र होते हुए अगले दिन डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 04:45 बजे उधना पहुंचेगी।
रेलवे की ताजा अपडेट्स और देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।






