
Mithila Township: बिहार में शहरी विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है, और इस कड़ी में दरभंगा को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है – मिथिला टाउनशिप। बिहार सरकार ने राज्य के 11 प्रमुख शहरों के आसपास सेटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसमें दरभंगा की मिथिला टाउनशिप एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालांकि, इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए चिह्नित 102 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरभंगा में Mithila Township
बिहार सरकार ने राज्य के 11 प्रमुख शहरों के आसपास सैटेलाइट टाउनशिप बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसमें दरभंगा भी शामिल है। दरभंगा में ‘मिथिला’ के नाम से सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएगी और इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। इस योजना के तहत शहर का विस्तार किया जाएगा और दरभंगा में सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। दरभंगा एयरपोर्ट के पास मिथिला टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके लिए दरभंगा, बहादुरपुर और केवटी अंचल के 102 गांवों की जमीन की खरीद-बिक्री पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
इस प्लान के तहत आवासीय और कमर्शियल जमीन चिह्नित कर सड़क, ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक मैनेजमेंट और चौड़ी सड़कों का प्रावधान, पार्क, ओपन स्पेस तथा कम्युनिटी एरिया विकसित किया जाएगा। नई सैटेलाइट टाउनशिप की दरभंगा शहर से दूरी लगभग 3.5 किलोमीटर होगी, जबकि यह हवाई अड्डे से सिर्फ 1.5 किलोमीटर दूर होगी। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से जिले के बहादुरपुर, केवटी व सदर अंचल के 102 गांवों को चिह्नित किया गया है। मिथिला नाम से बनने वाले सैटेलाइट टाउनशिप को 17400 एकड़ (3.5 किलोमीटर से अधिक) क्षेत्र में विकसित किए जाने की योजना है। टाउनशिप के लिए उत्तर में केवटी का बरही गांव, दक्षिण में सदर का धोईघाट, पूरब में सदर के भुस्कौल गांव और पश्चिम में दरभंगा सदर के शीशो गांव की सीमा निर्धारित की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
मार्च 2027 तक रहेगी रोक
जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण या भवन निर्माण कार्य पर रोक पूरे शहर पर नहीं, बल्कि उन्हीं सीमित इलाकों में लागू रहेगी जहां टाउनशिप विकसित की जानी है। चिह्नित इलाकों के टाउनशिप एरिया में 31 मार्च 2027 तक निर्माण कार्य और जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन शहरों में भी विकसित होगी सैटेलाइट टाउनशिप
दरभंगा के अलावा जिन शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने की योजना है, उनमें पटना, छपरा, सोनपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, गयाजी और मुंगेर शामिल हैं।







