spot_img

Bihar Road Accident: सीवान-छपरा मार्ग पर भीषण टक्कर, 2 की मौत, 8 गंभीर घायल, क्या है वजह?

spot_img
- Advertisement -

Bihar Road Accident: बिहार के सिवान-छपरा मुख्य मार्ग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और शोक का माहौल है। हादसा पचरुखी थाना इलाके के जीओ पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

मृतकों और घायलों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपराइच निवासी आर्या कुमारी और वैद्यनाथपुर मठिया निवासी अजय प्रसाद के बेटे सुमित कुमार शामिल हैं। घायलों में ऑटो चालक जमीर अहमद के अलावा गोलू कुमार, संदीप कुमार, बलवंत पांडे, हीरालाल चौधरी, मधु कुमारी, सूरज कुमार और नागेंद्र पांडे की बेटी जानवी पांडे का नाम शामिल है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

Bihar Road Accident: कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के पिपराइच स्थित “राधे-राधे जागरण एवं झांकी ग्रुप” के सदस्य सारण जिले के एकमा में एक कार्यक्रम कर लौट रहे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी सदस्य ऑटो से देर रात अपने घर के लिए रवाना हुए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसी दौरान, पचरुखी थाना इलाके में जीओ पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को बचाने के चक्कर में और विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य वाहन के कारण ऑटो चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। यह भीषण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस भीषण सिवान हादसा में कई परिवार प्रभावित हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Roshni Murder Case: पटना में कूड़ेदान से मिले खून से सने कपड़े, सुलझेगी हत्या की गुत्थी, 4 संदिग्ध हिरासत में

पुलिस जांच में जुटी, गंभीर घायलों की स्थिति नाजुक

हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दुख की बात यह रही कि इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों में गोलू कुमार और संदीप कुमार की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस पूरे Bihar Road Accident मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Purnia Railway News: पूर्णिया आनंद विहार स्पेशल ट्रेन… आज से शुरू हो रही है पूर्णिया से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट, टाइमिंग और...

पूर्णिया आनंद विहार स्पेशल ट्रेन: गर्मी में दिल्ली जाने वालों के लिए रेलवे ने...

Vaishali News: वैशाली में खगड़िया के दरोगा की खुदकुशी का खुला राज… कितने फंसाने …प्यार, अवैध संबंध, समस्तीपुर, एक करोड़ की मांग, धमकी और...

दरोगा आत्महत्या: बिहार के वैशाली में सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर की खुदकुशी के बाद कई...