
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। कानून से भाग रहे अपराधियों को अब उनके घर से भी खदेड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुर्की जब्ती और इस्तेहार तामिला की कार्रवाई की है।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र के केवटगामा निवासी स्वर्गीय समरित यादव के पुत्र उत्तीम लाल यादव के घर पर रविवार को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। न्यायालय से मिले आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के घर के चौखट, किवाड़ सहित कई अन्य सामान जब्त कर लिए। थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि उत्तीम लाल यादव थाना कांड संख्या 143/02 में नामजद है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
फरार आरोपी की संपत्ति कुर्की: न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई
पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों की तलाश में है जो अदालती कार्रवाई से बचने के लिए फरार चल रहे हैं। इसी कड़ी में यह संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की गई है, ताकि ऐसे अपराधियों को कानून के कटघरे में लाया जा सके।
पकड़िया में इस्तेहार तामिला: नहीं हाजिर होने पर होगी कुर्की
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पकड़िया निवासी राम नारायण राय के पुत्र कमल किशोर राय और कमलेश राय के पुत्र राजेश कुमार राय के घर पर विधिवत इस्तेहार तामिला कराया। थाना अध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि दरभंगा न्यायालय के आदेश पर यह इस्तेहार तामिला किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद ने स्पष्ट किया कि यदि ये फरार आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। पुलिस लगातार न्याय प्रक्रिया से भाग रहे अपराधियों पर नकेल कस रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






