spot_img

‘मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा’, Tej Pratap Yadav ने जिसका किया था विरोध अब उसी से पूछ लिया अपना ‘ पॉलिटिकल फ्यूचर ’ Baba Bageshwar से फोन पर बोले, ‘ मेरा…’ – वीडियो वायरल

spot_img
- Advertisement -

Tej Pratap Yadav-Baba Bageshwar: बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से फोन पर बात करते हुए एक वीडियो में कैद हो गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का एक वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मोबाइल पर बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, देशज टाइम्स इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

- Advertisement -

क्या हुई Tej Pratap Yadav Baba Bageshwar की बातचीत?

वीडियो कॉल के ज़रिए हुई इस बातचीत में तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर से कहते सुने जा रहे हैं, ‘बाबा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा।’ इस पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जवाब देते हैं, ‘हां, बिल्कुल पक्का। हम और आप बैठेंगे जब आप यहां आएंगे।’ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसके बाद तेज प्रताप यादव ‘जी, साथ बैठेंगे’ कहकर अपनी बात खत्म करते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: राबड़ी देवी को 10 Circular Road बंगला खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम, पढ़िए सम्राट चौधरी की सख्ती V/s नीतीश की नरमी, अल्टीमेटम और हाय री गर्मी!

यह वीडियो कब का है, इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है और यूज़र्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूज़र्स तो यह भी कह रहे हैं कि तेज प्रताप यादव अब बाबा बागेश्वर धाम की शरण में हैं।

प्रशांत किशोर से भी हाल ही में हुई थी मुलाकात

आपको याद दिला दें कि हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात करते नज़र आए थे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया था, जिसकी भी काफी चर्चा हुई थी।

21 अप्रैल को साझा किए गए इस वीडियो के साथ तेज प्रताप ने लिखा था, ‘आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहाँ हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की। इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।’ आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं, तेज प्रताप यादव, इस संवाद को अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण अनुभव के रूप में देखता हूँ, जहाँ सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प और भी मजबूत हुआ।’ देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bengal Election Result: बिहार में गूंजा जीत का शंखनाद, BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जोरदार जश्न

Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों ने बिहार की सियासत में...