spot_img

तेज प्रताप यादव की छवि बिगाड़ने की बड़ी डिजिटल साजिश, लीगल एक्शन की तैयारी!

spot_img
- Advertisement -

तेज प्रताप यादव: सोशल मीडिया पर नेताओं के खिलाफ झूठी खबरें और एडिटेड वीडियो फैलाना आम होता जा रहा है। इसी कड़ी में, बिहार की राजनीति में अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी लोकप्रियता नहीं, बल्कि उनके खिलाफ चल रही एक गहरी साज़िश है। उन्होंने खुद खुलासा किया है कि कैसे कुछ असामाजिक तत्व उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

- Advertisement -

तेज प्रताप यादव के खिलाफ क्या है मामला?

इस पूरी डिजिटल साजिश का खुलासा खुद तेज प्रताप यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट TY Vlog के जरिए एक वीडियो जारी कर किया है। वीडियो में तेज प्रताप यादव बता रहे हैं कि कैसे फर्जी अकाउंट्स, मिमिक्री वीडियो और भ्रामक जानकारी फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन वीडियो और पोस्ट्स में उनकी छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे उनके समर्थकों में भी नाराजगी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

एक्शन में तेज प्रताप

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तेज प्रताप यादव ने अब चुप रहने के बजाय सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपनी आईटी और लीगल टीम को तुरंत एक्टिव कर दिया है और ऐसे सभी फेक अकाउंट्स और आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करने का काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल सबूतों को इकट्ठा किया जा रहा है ताकि कानूनी कार्रवाई मजबूत तरीके से की जा सके। साथ ही संबंधित लोगों को नोटिस भेजा जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Whether News: बिहार में बारिश अलर्ट, 33 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

कानूनी कार्रवाई की तैयारी और चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, फर्जी कंटेंट फैलाने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा। आईटी टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय कर ऐसे अकाउंट्स को हटाने की प्रक्रिया में जुटी है। तेज प्रताप यादव ने वीडियो में यह भी कहा कि झूठी खबरें और अफवाहें फैलाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे लोगों को जल्द ही लीगल नोटिस भेजा जाएगा। तेज प्रताप यादव ने आम लोगों को भी संदेश दिया है कि बिना जांचे-परखे किसी भी वीडियो या पोस्ट को शेयर करना कानूनी परेशानी में डाल सकता है। अफवाह फैलाने या गलत जानकारी फैलाने करने पर कार्रवाई हो सकती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। फिलहाल उनकी लीगल टीम साइबर सेल की मदद से उन सभी अकाउंट्स और वीडियो की ट्रैकिंग कर रही है, जो इस डिजिटल साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: इस सादगी पर कौन ना मर जाए ए – खुदा…CM आवास छोड़ इस घर में लौटे नीतीश, सामान देख सब हैरान! ठेला...

नीतीश कुमार न्यू रेजिडेंस: बिहार की सियासत के दिग्गज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास...

Bihar Politics:15 अप्रैल Bihar CM…सम्राट चौधरी का ‘सॉफ्ट इमेज’ प्लान, क्या हैं सियासी मायने? धार्मिक यात्राओं के बाद सत्यनारायण व्रत कथा!

बिहार CM धार्मिक यात्राएं: शपथ लेने के कुछ ही दिनों के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट...

Vishwamitra Path Project: बिहार को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, भोजपुर-बक्सर के लिए गेमचेंजर

Vishwamitra Path Project: बिहार के भोजपुर और बक्सर जिलों के लिए एक बड़ी खुशखबरी...

National News: बरगी डैम हादसा: जबलपुर में तेज तूफान से पलटा क्रूज़, 9 की मौत, कई लापता; सेना-SDRF का बड़ा रेस्क्यू

बरगी डैम हादसा: मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुई एक भीषण दुर्घटना ने सबको...