spot_img

Darbhanga BIG News: सिंहवाड़ा नगर पंचायत में सड़क अतिक्रमण विवाद में बवाल, महिलाओं ने कपड़े फाड़ी, पुलिस पर हमला, बदसलूकी, 5 गिरफ्तार, पढ़िए लालपुर चौक का फसाद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में सड़क अतिक्रमण के एक पुराने विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया और धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, अतरबेल भरवाड़ा पथ की सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी भूमि विवाद की सूचना पर सिंहवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम जैसे ही मामले को शांत कराने लगी, एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विवाद कर रही महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और अपशब्दों का प्रयोग किया।

- Advertisement -

यह भूमि विवाद लालपुर चौक के उत्तर सरकारी जमीन को लेकर शंकर भगत और दिग्विजय पांडे के बीच पुराना चल रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं, जिसके बाद दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: छुट्टियों में भी लगेंगी ऑनलाइन क्लास, छात्रों के सत्र नियमितीकरण पर फोकस

पुलिस पर हमला और पुलिस से बदसलूकी

सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि दिग्विजय पांडे की ओर से सूचना मिली थी कि उनकी झोपड़ी का टाट उखाड़कर दूसरे पक्ष के लोग अंदर रखा सामान ले गए हैं। जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो एक पक्ष के लोगों ने पुलिस को घेर लिया। यहां तक कि आरोपी महिलाओं ने कपड़े फाड़कर पुलिस को फंसाने की धमकी भी दी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। मौके से पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद थाना पर तीन महिलाओं ने आकर फिर से हंगामा शुरू कर दिया। महिला सिपाही की मदद से तीनों महिलाओं को संरक्षण में लिया गया। इस बीच एक महिला शौच के बहाने महिला सिपाही के संरक्षण से फरार हो गई। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, दिग्विजय पांडे पक्ष के आवेदन के आलोक में भी एक एफआईआर दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार, फूलबाबू भगत, मंजू देवी और सीता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को जुवेनाइल में उपस्थित कराया जा रहा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म