spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में बैंक से लौट रही महिला से लूटे गए 2 लाख कटिहार से बरामद, आरोपी फरार!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा लूट मामला: बिहार के दरभंगा में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है, जहां लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। हालांकि, शातिर बदमाश अभी भी फरार हैं।

- Advertisement -

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले बैंक से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला से 2 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और महज दो दिनों के भीतर ही लूट की गई पूरी राशि 2 लाख रुपये बरामद कर ली। यह बरामदगी बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से हुई है। हालांकि, लूट को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

कैसे हुई थी लूट की वारदात?

बुधवार को बहेड़ी बाजार में ठाठोपुर गांव निवासी मीरा देवी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 2 लाख रुपये निकालकर टेंपो से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। स्टेट बैंक के पास चलती टेंपो के बगल में बाइक लगाकर बदमाशों ने मीरा देवी के हाथ से रुपयों से भरा झोला झपट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने झोला कसकर पकड़ रखा था, लेकिन बदमाश उन्हें कुछ दूर तक घसीटते ले गए, जिससे वह घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पावर हाउस होते हुए हथौड़ी की ओर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने झोले से रुपये निकालकर खाली झोला सड़क किनारे फेंक दिया, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: सीएम साइंस कॉलेज में BCA एडमिशन, आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून तक बढ़ी, छात्रों को मिली राहत

दरभंगा लूट मामला: पुलिस को कैसे मिली सफलता?

इस मामले में बहेड़ी थाना में कांड संख्या 249/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से मामले की जांच तेज की और देर रात छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से नकद राशि के साथ एक मोबाइल, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, अपराधी कोढ़ा गैंग से जुड़े हैं और इस वारदात में तीन लोग शामिल थे। एक आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पूरी राशि बरामद की गई है। इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर फहीम खान, महादेव साहू सहित तकनीकी टीम और थाना के अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार और बैंकों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur storm: भागलपुर में 110 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी, ब्लैक आउट-रेल सेवा ठप, जानिए ताजा हाल

Bhagalpur storm: भागलपुर में मंगलवार की रात ऐसी तबाही मची कि लोग सहम गए। रात 11.30 बजे के करीब आई भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया।

South Bihar Power Update: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब इस ऐप से मिलेंगी सभी सेवाएं, जानिए काम की ख़बर

South Bihar Power Update: साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (SBPDCL) ने अपने उपभोक्ताओं को बेहतर और तेज सेवाएं देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब बिजली बिल

Bihar का वो गैंगस्टर, जिसको पकड़ने के लिए 8 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 3 डीएसपी – एसटीफ तैनात, लेकिन… हाथ अब भी खाली, जानिए...

मोकामा गैंगस्टर: बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका कुख्यात सोनू सिंह अभी भी पकड़ से बाहर है। 24 मई को हुई गोलीबारी के बाद से फरार इस अपराधी की तलाश में आठ जिलो

Bihar Weather: IMD की चेतावनी, DARBHANGA, मधुबनी समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी, जानिए गर्मी से राहत कब?

बिहार मौसम: बिहार में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, लेकिन साथ ही अलर्ट भी जारी किया है। अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों म