
Anganwadi Inspection: कुशेश्वरस्थान के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर अचानक बीडीओ साहब पहुंच गए! नजारा देख उनका पारा हाई हो गया. बच्चों को सुबह 10:30 बजे तक खाना नहीं मिला था और रजिस्टर में भी ‘खेला’ चल रहा था।
कुशेश्वरस्थान पूर्वी में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रभा शंकर मिश्रा ने मंगलवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 108 का औचक Anganwadi Inspection किया। इस दौरान केंद्र में नामांकित 35 बच्चों में से 28 बच्चे उपस्थित मिले। लेकिन, सुबह 10:30 बजे तक न तो बच्चों के लिए भोजन तैयार हुआ था और न ही उन्हें परोसा गया था। यह देखकर बीडीओ श्री मिश्रा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सेविका को कड़ी फटकार लगाई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
बच्चों को न खाना मिला, न ही रजिस्टर था सही
बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि जब उन्होंने निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पिछले महीने सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका के निरीक्षण के दौरान दर्ज बच्चों की संख्या से उपस्थित पंजी में अधिक बच्चों की संख्या दर्ज पाई गई। यानी, रजिस्टर में बच्चों की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गई थी।
पिछले महीने की Anganwadi Inspection रिपोर्ट में भी गड़बड़ी
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पिछले महीने 8 गर्भवती और 8 धात्री महिलाओं को ही पोषाहार दिया गया था। बच्चों की संख्या अधिक दर्ज करने और तय समय पर भोजन न देने की इस गंभीर अनियमितता को बीडीओ ने गंभीरता से लिया।
सेविका को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
प्रभा शंकर मिश्रा ने इस मामले में केंद्र की सेविका ज्योति कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। इस तरह की लापरवाही से बच्चों के पोषण और उनकी देखभाल पर सीधा असर पड़ता है, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें





