spot_img

Darbhanga में ट्रैक्टर विवाद पर खूनी झड़प, तीन घायल, हनुमानी और नकदी लूटी

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। मिट्टी ले जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को दस नामजद और दस अज्ञात हमलावरों ने घेर कर बेरहमी से पीटा और लूटपाट की। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक का सोने का हनुमानी और दूसरे का नकद सात हजार रुपये छीन लिए गए। देशज टाइम्स को मिली जनाकारी के अनुसार जाले थाना अंतर्गत कछुआ पंचायत के वार्ड 01 बड़ी मलिकपुर निवासी मनीष कुमार ने एक गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनीष ने आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल को जब वह ट्रैक्टर-ट्रेलर से मिट्टी लेकर जा रहे थे, तभी छोटी मलिकपुर के सोनू सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी समेत करीब दस नामजद और दस अज्ञात लोगों ने उनके ट्रैक्टर को घेर लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Datbhanga News: दरभंगा DMCH में बच्चे की मौत का गहराया रहस्य, Child Death परिजन फरार, फर्जी पते पर कराया था एडमिट!

बिहार लूट: कैसे हुई यह वारदात?

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

मनीष कुमार के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसी दौरान, उनके गले से सोने का हनुमानी (चेन) और जेब से सात हजार रुपये नकद छीन लिए गए। यह पूरा मामला भूमि या मिट्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा के Sanskrit MA, संस्कृत विश्वविद्यालय के 11 संस्कृत कॉलेजों में नए सहायक प्राचार्यों की तैनाती, पढ़ाई होगी सुगम

हमलावरों ने बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं बख्शा

इस दौरान बीच-बचाव करने आए सतीश यादव और अनिल यादव को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। अनिल यादव का भी हनुमानी छीन लिया गया। मनीष ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि एक आरोपी ने बंदूक दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए, थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि इस बिहार लूट और मारपीट के मामले में एसआई सुल्तान अहमद को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे मिट्टी विवाद के मामले अक्सर बढ़ते जा रहे हैं, जिन पर प्रशासन को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Cooperative Department: सहकारिता विभाग में 212 कर्मियों को मिला उच्चतर पदों का अस्थायी प्रभार, पटना में नई ऊर्जा का संचार

Cooperative Department: बिहार के सहकारिता विभाग ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है!...

Bihar Fraud Case: एनजीओ की आड़ में 3 करोड़ की ठगी, RLM नेता शेखपुरा से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ले गई अपने साथ

Bihar Fraud Case: बिहार की धरती पर एक और बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ...

Mamata Banerjee Resignation: मैं हारी नहीं हूं… नया बखेड़ा… बोली ममता बनर्जी…CM की कुर्सी नहीं छोड़ूंगी… बंगाल में मचेगा सियासी बवाल?

Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी मुख्यमंत्री...

Darbhanga News: बिरौल: कमला बालन नदी में बच्ची की डूबने से मौत, घास काटते वक्त हुआ हादसा; परिवार में पसरा मातम

बच्ची की डूबने से मौत: बिरौल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...