
Job Camp: दरभंगा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! जिले में एक नहीं, बल्कि पांच दिनों तक लगातार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। Guardians Security and Facilities Pvt Ltd द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। सहायक निदेशक (नियोजन) के अनुसार, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अपर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से यह सुनहरा अवसर उपलब्ध करा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
कब और कहां लगेंगे Job Camp?
दरभंगा में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए मई 2026 में कई स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। उप निदेशक जनसंपर्क स्वतंत्र प्रसाद ने बताया कि यह बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। साक्षात्कार का समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- 13 मई 2026: आई.टी.आई के निकट अवस्थित संयुक्त श्रम भवन, रामनगर।
- 15 मई 2026: सिंहवाड़ा प्रखण्ड के BSDC KYP Center में।
- 16 मई 2026: बहेड़ी प्रखण्ड के SDC KYP Center में।
- 18 मई 2026: केवटी प्रखण्ड के SDC KYP Center में।
- 19 मई 2026: बेनीपुर प्रखण्ड के BSDC KYP Center में।
पदों का विवरण और योग्यता
Guardians Security and Facilities Pvt Ltd द्वारा कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई डिप्लोमा उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 रुपये से लेकर 22,500 रुपये (सीटीसी) प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। यह एक बेहतरीन मौका है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
कैसे करें आवेदन और क्या लाएं साथ?
इच्छुक अभ्यर्थियों को इस नियोजन मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाना चाहिए। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर स्वयं या अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में आकर अपना निबंधन करा सकते हैं।
साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे:
- बायो-डाटा (Resume)
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल और छाया प्रति)
- रंगीन फोटो (05 प्रतियां)
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र की छाया प्रति
इस Job Camp में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







