spot_img

Bihar Police Recruitment: बिहार में 15821 पदों पर बंपर बहाली, पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को मिलेगा मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Recruitment: बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पुलिस 15821 पदों पर विशेष सहायक पुलिस (सैप) की अनुबंध पर बहाली करने जा रही है, जिसकी प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

- Advertisement -

इस बहुप्रतीक्षित Bihar Police Recruitment के तहत केवल पूर्व सैनिकों को ही नहीं, बल्कि पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को भी मौका दिया जा रहा है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए दानापुर कैंट स्थित सेना रोजगार कल्याण संगठन को नोडल इकाई बनाया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। भर्ती के लिए एक विस्तृत कैलेंडर भी जारी किया गया है।

- Advertisement -

दानापुर कैंट में 1 से 6 जून तक प्रमंडलवार रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें भर्ती के इच्छुक सेवानिवृत्त सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हो सकेंगे। ये रैलियां सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Ministers Bungalow: जानिए कहां रहते हैं आपके मंत्री जी! स्वास्थ्य मंत्री निशांत को देशरत्न मार्ग तो शिक्षा मंत्री को हार्डिंग रोड...देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Police Recruitment के लिए आवश्यक शर्तें

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस सैप बहाली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को संबंधित अंचलाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। राज्य सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा। शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी, लेकिन मेडिकल जांच अनिवार्य होगी। आधुनिक एवं स्वचालित हथियारों के उपयोग का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है।

आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल, ड्राइविंग, तैराकी, गोताखोरी और मोटरबोट चलाने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रमंडलवार रैली की तिथियां

  • पूर्णिया, भागलपुर व दरभंगा: 1 जून
  • कोसी, मुंगेर व सारण: 2 जून
  • तिरहुत: 3 जून
  • मगध: 4 जून
  • पटना (पटना, नालंदा): 5 जून
  • पटना (भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर): 6 जून
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: लगेगा JDU का जनता दरबार, अब मंत्री सुनेंगे सीधे लोगों की समस्याएं, जानिए पूरा शेड्यूल!

इसके अतिरिक्त, हर महीने के पहले हफ्ते में वॉक-इन इंटरव्यू भी आयोजित होंगे।

मानदेय और अन्य सुविधाएं

बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, कुल 15821 पदों में से 148 पद जेसीओ, 15135 पद सैप जवान और 538 पद रसोइया के लिए हैं। जेसीओ को 35 हजार रुपये, सैप जवान को 30 हजार रुपये और रसोइया को 25 हजार रुपये का मासिक मानदेय मिलेगा। इसके अलावा, उन्हें बिहार पुलिस के जवानों के समान वर्दी, यात्रा और विराम भत्ता भी मिलेगा।

चयनित भूतपूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों को एक वर्ष के अनुबंध पर रखा जाएगा, जिसकी अवधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई जा सकती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बहाल सैप जवानों की प्रतिनियुक्ति परिवहन, उत्पाद और खनन विभागों में भी की जा सकती है। इन्हें एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जा सकेगा, लेकिन गृह जिले में बहाली नहीं होगी। अनुबंध के बाद चयनित जवान संबंधित जिला एसपी के अधीन और उनके नियंत्रण में काम करेंगे।

यह भी पढ़ें:  NEET UG पेपर लीक: CBI संभालेगी जांच, Bihar से Rajasthan तक फैले रैकेट का पर्दाफाश, पढ़िए - बड़े खुलासे और धांधली की परतें !

बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बड़ी Bihar Police Recruitment प्रक्रिया की जिम्मेदारी दानापुर कैंट को सौंपी है, ताकि भर्ती सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या:

  • अनारक्षित वर्ग : 6417
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 2936
  • अनुसूचित जाति : 2688
  • पिछड़ा वर्ग : 1525
  • पिछड़ा वर्ग (महिला) : 510
  • अनुसूचित जनजाति : 163
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1582

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें:

  • एसपी, एसटीएफ : 0612-2294172
  • क्षेत्रीय कार्यालय दानापुर कैंट: 06115-222251 (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक)

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...