
Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने छह थानेदारों को पुलिस केंद्र भेज दिया है, जबकि 15 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जानिए किन-किन अधिकारियों की कुर्सी बदली और किसे कहां भेजा गया।
Muzaffarpur SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर पुलिस तबादला किया है। कार्यहित और लोकहित को प्राथमिकता देते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक की मंजूरी के बाद, कई अधिकारियों का स्थान बदला गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
Muzaffarpur पुलिस तबादला: छह थानेदार हटाए गए
एसएसपी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, कच्ची-पक्की ओपीध्यक्ष समेत छह थानेदारों को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। इन सभी जगहों पर नए थानाध्यक्षों की तैनाती भी कर दी गई है। हटाए गए अधिकारियों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- दारोगा कुमार नीरव (कच्ची-पक्की ओपीध्यक्ष)
- दारोगा ज्योति पासवान (ओपीध्यक्ष पानापुर मीनापुर)
- दारोगा अभिषेक कुमार वर्मा (थानाध्यक्ष गरहां)
- दारोगा विष्णु पाण्डे (थानाध्यक्ष फकुली)
- दारोगा साकेत कुमार सार्दुल (थानाध्यक्ष बेनीबाद)
- दारोगा धर्मेंद्र कुमार (थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय)
15 पुलिस पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कुल 15 पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्हें महत्वपूर्ण पदों पर भेजा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस सूची के अनुसार, दारोगा जग्गु बिन्द को बरूराज थाना अनुसंधान इकाई से पानापुर मीनापुर ओपीध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। दारोगा सेन्टु कुमार अब सदर थाना अनुसंधान इकाई से गरहां के थानाध्यक्ष होंगे। दारोगा राज कुमार गौतम को थानाध्यक्ष एसकेएमसीएच से थानाध्यक्ष बेनीबाद बनाया गया है।
एसएसपी कार्यालय में प्रभारी एएचटीयू शाखा संभाल रहीं दारोगा सविता कुमारी को विश्वविद्यालय थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दारोगा कृष्णकांत मिश्रा अहियापुर थाना अनुसंधान इकाई से फकुली के थानाध्यक्ष होंगे। दारोगा अरविंद कुमार को अहियापुर थाना अनुसंधान इकाई से ओपीध्यक्ष कच्ची-पक्की की जिम्मेदारी मिली है। दारोगा पिंटू कुमार अब बाजार समिति ओपी प्रभारी से थानाध्यक्ष एसकेएमसीएच होंगे। दारोगा धर्मेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र से मोतीपुर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त, पुलिस केंद्र से कई अन्य दारोगाओं को विभिन्न अनुसंधान इकाइयों में तैनात किया गया है। कुमार नीरव को अहियापुर थाना अनुसंधान इकाई, ज्योति पासवान को सरैया थाना अनुसंधान इकाई, अभिषेक कुमार वर्मा को सदर थाना अनुसंधान इकाई और विष्णु पाण्डे को अहियापुर थाना अनुसंधान इकाई का जिम्मा मिला है। साकेत कुमार सार्दुल को पुलिस केंद्र से मोतीपुर थाना अनुसंधान इकाई, दारोगा ब्रजेश कुमार यादव को पुलिस केंद्र से जिला आसूचना इकाई और दारोगा कुमार प्रभाकर को नगर थाना अनुसंधान इकाई से जिला आसूचना इकाई मुजफ्फरपुर में तबादला किया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







