spot_img

Darbhanga Airport: मत आना पर्वों पर घर मेरे बच्चे…! दीपावली-छठ पर हवाई यात्रा हुई महंगी! जानिए दरभंगा से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु का किराया, पढ़िए – कहां का इंसाफ है?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Airport: पीएम मोदी ने कहा, ज्यादा विदेश मत जाओ। पेट्रोल डीजल बचाओ, लेकिन ये क्या अब लोग घर भी नहीं आ सकते। ये कैसा इंसाफ है?दीपावली और छठ महापर्व का इंतजार हर किसी को है, लेकिन इस बार घर वापसी की सोच रहे लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ पड़ने वाला है। त्योहारों के मद्देनजर दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों का किराया आसमान छू रहा है, जो पटना के मुकाबले डेढ़ से दो गुना तक महंगा है। अभी से ही टिकटों की बुकिंग जोरों पर है और दरें लगातार बढ़ रही हैं।

- Advertisement -

दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से आने वाले यात्रियों को अब त्योहारों के दौरान Darbhanga Airport से ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। इस साल दीपावली 8 नवंबर को और छठ 15 नवंबर को मनाया जाएगा। स्पाइसजेट, इंडिगो और अकासा जैसी एयरलाइंस कंपनियों ने अभी से ही टिकटों के दाम में भारी बढ़ोतरी कर दी है। यात्री मजबूरन इन ऊंचे दरों पर टिकट बुक करा रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Darbhanga Airport: कहां से कितना महंगा हुआ सफर?

मुंबई से दरभंगा के लिए हवाई किराया सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहा है। 8 से 15 नवंबर के बीच की यात्रा के लिए अलग-अलग एयरलाइंस के किराए की स्थिति कुछ ऐसी है:

- Advertisement -
  • अकासा: 23,130 रुपये प्रति टिकट
  • स्पाइसजेट: 16,887 रुपये प्रति टिकट
  • इंडिगो: 14,445 रुपये प्रति टिकट
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर ITI में गरमाया विरोध प्रदर्शन, 8 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी!

वहीं, मुंबई वापसी के लिए भी किराए में इजाफा हुआ है:

  • इंडिगो: 7,305 से 14,445 रुपये
  • स्पाइसजेट: 11,808 से 16,887 रुपये
  • अकासा: 14,453 से 23,130 रुपये

दिल्ली से दरभंगा के लिए भी हवाई किराया बढ़ा है:

  • अकासा: 14,998 से 21,239 रुपये
  • स्पाइसजेट: 10,148 से 16,479 रुपये
  • इंडिगो: 7,020 से 12,585 रुपये
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: कमतौल की लापता नवविवाहिता कहां है? 26 दिनों से तलाश -नाकाम, अब तालाब में उतरी पुलिस टीम, पढ़िए - प्रेम विवाह की अनसुलझी कहानी!

वापसी में:

  • स्पाइसजेट: 10,148 से 16,479 रुपये
  • अकासा: 5,000 से 21,239 रुपये
  • इंडिगो: 5,550 से 11,640 रुपये

बेंगलुरु से दरभंगा के लिए फिलहाल सीधी सेवा उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बेंगलुरु से लौटने वाले यात्री अब कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा ले रहे हैं, जिसके लिए उन्हें 20,000 से 30,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। कोलकाता से दरभंगा के लिए इंडिगो की सेवा सप्ताह में चार दिन (रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) उपलब्ध है, जिसमें एक टिकट का किराया 3,855 रुपये है। हैदराबाद से दरभंगा के लिए इंडिगो का किराया 14,771 रुपये है, जबकि वापसी में 6,000 से 9,000 रुपये में टिकट मिल रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: लहेरियासराय Dead Body, हलवाई सत्यनारायण की मिली संदिग्ध लाश, परिजन घर ले गए शव ! बड़ी तहकीकात!

पटना से कितना महंगा है दरभंगा का हवाई किराया?

दीपावली और छठ के दौरान पटना के मुकाबले दरभंगा से हवाई किराया डेढ़ से दो गुना तक महंगा हो गया है। मुंबई से पटना के बीच इंडिगो का किराया 8,000 से 13,395 रुपये है, जबकि स्पाइसजेट में यह 13,758 से 17,202 रुपये है। दिल्ली से पटना के लिए इंडिगो में 9,000 से 10,000 रुपये और स्पाइसजेट में 14,669 रुपये का खर्च आ रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह दिखाता है कि त्योहारों में अपने घर दरभंगा आने वाले यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...