spot_img

Darbhanga DMCH Nursing College Protest: फेल छात्रों ने काटा हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी!

spot_img
- Advertisement -

DMCH Nursing College Protest: दरभंगा में नर्स बनने का सपना देख रहे छात्रों ने अपनी ही कॉलेज में बखेड़ा खड़ा कर दिया है. इंटरनल परीक्षा में फेल होने से नाराज 5 छात्रों ने हंगामा करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मामला इतना गरमा गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा.

- Advertisement -

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को इंटरनल परीक्षा में फेल हुए 5 छात्रों को पास करने की मांग को लेकर DMCH Nursing College Protest हुआ. 2022-26 बैच के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य कार्यालय में विरोध जताया. छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम के मूल्यांकन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और जानबूझकर कुछ छात्रों को फेल किया गया है. इसी को लेकर छात्र प्राचार्य कार्यालय पहुंच गए और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे.

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बच्ची का Murder, धारदार हथियार से गला रेता, भीगीं लाश खाली प्लॉट में फेंकी, आशंका कुछ और!

DMCH Nursing College Protest: पुलिस के सामने भी नहीं माने छात्र, धरने पर बैठे

मामला बढ़ता देख कॉलेज की प्राचार्य भवानी भारती ने बेंता थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कॉलेज पहुंची और सुरक्षा कर्मियों की मदद से छात्रों को कार्यालय से बाहर निकाला. इसके बाद भी छात्र शांत नहीं हुए और कॉलेज भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरना देकर बैठ गए. धरने पर बैठे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए. छात्रों का कहना था कि परीक्षा परिणाम की निष्पक्ष जांच कराई जाए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा.

छात्रों में गुटबाजी: एक गुट प्राचार्य के समर्थन में उतरा

कॉलेज परिसर में छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं. एक ओर जहां 2022 बैच के छात्र प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं जूनियर बैच के कई छात्र वर्तमान प्राचार्य के समर्थन में उतर आए हैं. समर्थक छात्रों का कहना है कि वर्तमान प्राचार्य के कार्यभार संभालने के बाद कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्था और अनुशासन में सुधार हुआ है. छात्रों के बीच गुटबाजी बढ़ने से कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार कैंपस में निगरानी कर रही है और छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की सलाह दी जा रही है.

प्राचार्य की चेतावनी: नियमों के विरुद्ध मांग, नहीं माने तो होगी कार्रवाई

प्राचार्य भवानी भारती ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि करीब 20 से 25 छात्र 15 अप्रैल से लगातार परीक्षा बहिष्कार और अन्य गतिविधियों के माध्यम से विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि 2022-27 बैच के छठे सेमेस्टर की इंटरनल परीक्षा में फेल छात्रों को पास करने और 7वें सेमेस्टर में बेहतर अंक देने की लिखित गारंटी की मांग की जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन लगातार छात्रों को समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन यदि छात्र नहीं माने तो उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कॉलेज प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: पप्पू यादव ने राजकुमार गुड्डू हत्याकांड पर बिहार सरकार को घेरा, बोले- ‘अपराधियों को मिल रहा संरक्षण…’

Pappu Yadav: सुल्तानगंज में नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू की निर्मम हत्या के बाद...

Purnea Airport: यात्रियों की बंपर भीड़, 1 साल में ही बना Bihar का एविएशन हब!

Purnea Airport: बिहार के पूर्णिया से एक शानदार ख़बर आ रही है। एयरपोर्ट शुरू...

Bihar News: बिहार में किसानों की ट्रेनिंग, मास्टर ट्रेनर बदलेंगे गांवों की तस्वीर, जानिए – मंत्री राम कृपाल यादव की फसल प्रबंधन, मोबाइल ऐप...

किसान प्रशिक्षण: सब्जियों की पैदावार बढ़ाने और किसानों को आधुनिक बनाने की दिशा में...