spot_img

Madhubani News: मधुबनी Sisters Drowning तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत!

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Sisters Drowning: बिहार के मधुबनी से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। संकोर्थ पंचायत में एक ही परिवार की दो सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और बिना पोस्टमार्टम कराए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

- Advertisement -

Madhubani Sisters Drowning: घटना का विस्तृत विवरण

मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोर्थ पंचायत में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रमन यादव की 12 वर्षीय पुत्री सुकुमारी कुमारी और 10 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें सोमवार दिन में गांव के पोखर पर कपड़े धोने और नहाने के लिए गई थीं। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग बच्चियों की तलाश करते हुए पोखर घाट पहुंचे। इसी दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पोखर में डूबते देखा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पोखर से बाहर निकाला और परिजनों की मदद से इलाज के लिए सकरी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण सोमवार शाम करीब सात बजे दोनों बच्चियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि नहाने और कपड़े धोने के दौरान छोटी बहन गहरे पानी में चली गई होगी। उसे बचाने के लिए बड़ी बहन पोखर में उतरी, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गईं और इस दर्दनाक हादसा का शिकार हो गईं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: सिलेंडर लेकर एजेंसी परिसर से बाहर निकले, गिरे, नहीं रहे जगदीश, पढ़िए -सिलेंडर लेते ही जिंदगी से जंग हारा बुजुर्ग!

बिना पोस्टमार्टम हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस का क्या है कहना?

Madhubani Sisters Drowning: इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों शवों को अपने साथ घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चियों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस संबंध में पंडौल थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामले में अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...