
दरभंगा बाइक एक्सीडेंट: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला।
बिरौल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार राजेश पासवान (30), जो बहेड़ी के रहने वाले थे और एक दवा दुकान में काम करते थे, बारात से वापस घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे बीच सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत डीएमसीएच पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान राजेश पासवान ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक दरभंगा बाइक एक्सीडेंट के बाद से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।







