spot_img

National News: उत्तर प्रदेश में BIHAR के तीन लोगों का हत्यारा साइको किलर गुरप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में की थी 3 MUDER

spot_img
- Advertisement -

साइको किलर: उत्तर प्रदेश के चंदौली में पिछले 26 घंटे से दहशत का पर्याय बने एक खूंखार अपराधी का अंत हो गया है। तीन लोगों की निर्मम हत्या कर पूरे इलाके में हड़कंप मचाने वाला यह दुर्दांत अपराधी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। इस सनसनीखेज वारदात से चंदौली में खौफ का माहौल था।

- Advertisement -

चंदौली में 26 घंटे के भीतर तीन लोगों की हत्या कर सनसनी फैलाने वाला साइको किलर गुरप्रीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। आरोपी गुरप्रीत सिंह पर बिहार के गया निवासी एक यात्री और कैमूर की एक महिला समेत कुल तीन लोगों की हत्या का आरोप था। चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जानकारी दी कि पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए घटना स्थल पर ले गई थी। इसी दौरान गुरप्रीत ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की।

- Advertisement -

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पुलिस एनकाउंटर से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Assam CM: हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के मुख्यमंत्री, 4 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की

वारदातों का खौफनाक तरीका

पुलिस की जांच में सामने आया है कि 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने तीनों वारदातों को एक ही बर्बर तरीके से अंजाम दिया था। वह अपने शिकार की कनपटी पर गोली मारता था, ताकि उनके बचने का कोई मौका न रहे। पहली हत्या उसने 10 मई की सुबह चंदौली में ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में की थी। दूसरी वारदात उसी रात कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई, जहां बिहार के गया जिले के रहने वाले दिनेश शाह को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। तीसरी और आखिरी हत्या सोमवार सुबह चंदौली के एक निजी अस्पताल में हुई। यहां उसने बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली एक महिला की कनपटी पर गोली मार दी थी। इस घटना के बाद लोगों ने उसे भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था।

पूर्व सैनिक था गुरप्रीत सिंह

जांच में यह भी सामने आया कि गुरप्रीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था और भारतीय सेना का पूर्व जवान था। उसने वर्ष 2021 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक, नौकरी छोड़ने के बाद वह शराब का आदी हो गया और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। कुछ समय पहले वह बिहार के आरा में एक सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था, लेकिन यह नौकरी छूटने के बाद उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक रिवॉल्वर, कारतूस और कटी हुई डबल बैरल गन बरामद की है। एक हथियार का लाइसेंस मिला है, जबकि दूसरे हथियार के दस्तावेज नहीं मिले हैं। यह साइको किलर पहले से भी कई वारदातों में शामिल हो सकता है, जिसकी जांच जारी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और लोकेशन हिस्ट्री से तीनों हत्याओं में गुरप्रीत की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है। मामले की आगे की जांच जारी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...