spot_img

Bihar Love Story: कूद जाऊंगा… फांद जाऊंगा, भोजपुर में प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ा; घंटों चला ड्रामा

spot_img
- Advertisement -

Bihar Love Story: कहते हैं प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है, और जब उसी प्यार में धोखा मिले तो बात जान देने तक पहुंच जाती है। बिहार के भोजपुर जिले में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां शादी टूटने से नाराज एक प्रेमी युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

- Advertisement -

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी टूटने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद युवक आत्महत्या करने की बात कहने लगा। करीब तीन से चार घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

- Advertisement -

Bihar Love Story: शादी से इनकार के बाद टावर पर चढ़ा प्रेमी

मिली जानकारी के अनुसार, गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार हैदराबाद में काम करता था। उसकी शादी पिछले वर्ष उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी से तय हुई थी। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से इस वर्ष शादी करने की बात कही थी। शादी तय होने के बाद युवक अपनी होने वाली पत्नी से लगातार संपर्क में था। परिवार वालों के अनुसार मंटू कुमार ने हैदराबाद में कमाई गई अपनी अधिकांश रकम भी लड़की पर खर्च कर दी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Tourism News: गंगा विहार क्रूज़ का नया अवतार: पटना में पर्यटकों को मिलेगा ऐतिहासिक और शानदार अनुभव!

इधर कुछ दिनों से लड़की पक्ष घर की स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहकर शादी से इनकार करने लगा। बुधवार सुबह युवक की फोन पर लड़की से बात हो रही थी। इसी दौरान लड़की के भाई ने कथित रूप से युवक के साथ गाली-गलौज कर दी। इससे नाराज होकर मंटू कुमार घर से निकल गया और गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने खुद 112 नंबर पर फोन कर आत्महत्या करने की बात कही। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने ऐसे बचाया

सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे भरोसा दिलाया कि मामले को बातचीत से सुलझाया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हुआ। पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद कुछ समय के लिए अपने कब्जे में रखा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस पहुंच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में इस Bihar Love Story की खूब चर्चा हुई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt