spot_img

CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे CM Samrat, करेंगे CISF को DARBHANGA Airport की कमान हैंडओवर, AIIMS-DMCH पर भी होगी समीक्षा, MP Gopal Ji Thakur ने बताया ऐतिहासिक महत्व

spot_img
- Advertisement -

CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा न सिर्फ एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण है, बल्कि दरभंगा में चल रही विकास परियोजनाओं को भी नई गति देगा। मुख्यमंत्री का आगमन जिला प्रशासन और पुलिस के लिए अलर्ट का संकेत है, जहां तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

- Advertisement -

CISF संभालेगी दरभंगा एयरपोर्ट सुरक्षा की कमान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दरभंगा आगमन का मुख्य उद्देश्य दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को औपचारिक रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपना है। अब तक इस एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार पुलिस संभाल रही थी, लेकिन केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद यह जिम्मा CISF के पास आ गया है। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए CISF के कुल 145 जवानों की तैनाती की गई है, जो तीन अलग-अलग शिफ्टों में चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री स्वयं इस विधिवत हैंडओवर-टेकओवर कार्यक्रम में शामिल होंगे और सुरक्षा की कमान CISF को सौंपेंगे। यह कदम दरभंगा एयरपोर्ट सुरक्षा को और मजबूत करेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

AIIMS और DMCH परियोजनाओं की होगी समीक्षा

एयरपोर्ट पर सुरक्षा हस्तांतरण के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में दरभंगा एम्स (AIIMS) परियोजना और दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में बन रहे 1700 बेड वाले नए अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में सास की नृशंस हत्या, बहू लाठियों से पीटा, गला रेता, दोनों आंखें फोड़ी, पढ़िए -Murder में क्रूरता की सारी हदें 'कपड़े बदलकर' पार!

CM Samrat Choudhary Darbhanga Visit: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए दरभंगा एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया गया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ-साथ एसडीपीओ स्तर के अधिकारी लगातार एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए बैरिकेडिंग और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दरभंगा एम्स, जिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जिले की सबसे चर्चित और प्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करेंगे और इसमें आ रही बाधाओं को दूर कर कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। यह समीक्षा बैठक दरभंगा विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आपको बता दें बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दरभंगा आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक Gopal Ji Thakur के लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर संसदीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई तथा निर्णय लिया गया कि मिथिला की सांस्कृतिक गरिमा और दरभंगा की राजनीतिक पहचान के अनुरूप मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे दरभंगा और मिथिला के लिए गौरव का क्षण बताया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन...CM Samrat का बड़ा फैसला...मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम ऑयल पर लगाम, पढ़िए - 'जहां संभव हो'

दरभंगा मिथिला का केंद्रविंदु है…ऐतिहासिक महत्व

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद Gopal Ji Thakur ने कहा कि दरभंगा मिथिला का केंद्रविंदु है और मुख्यमंत्री बनने के बाद Samrat Choudhary का यह पहला दरभंगा दौरा ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि स्वागत कार्यक्रम इतना भव्य और विशाल होना चाहिए कि इसकी चर्चा पूरे बिहार में हो।

यह भी पढ़ें:  Bihar Electric Bus: अरे गुरु!बिहार को मिलेगा 200 E-बसों का तोहफा, जानें क्या है पूरा प्लान, पढ़िए - कब से दौड़ेंगी Bihar Electric Bus सड़कों पर!

सांसद ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत और रोल मॉडल बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में बुनियादी ढांचे, सड़क, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं।

डा. गोपाल जी ठाकुर ने कहा –

मुख्यमंत्री का यह दौरा दरभंगा के विकास के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। उन्होंने इसे दरभंगा के लिए “ऐतिहासिक अवसर” बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के विकास और राजनीतिक महत्व को और मजबूती प्रदान करेगा।

बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: नवोदय विद्यालय रिजल्ट: दरभंगा के छात्रों ने CBSE 12वीं में गाड़े झंडे, खुशी प्रिया बनीं स्कूल टॉपर!

नवोदय विद्यालय रिजल्ट: अरे भैया! दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों...

Bihar Politics: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी टली! पटना से खाली हाथ लौटी सीवान पुलिस, जानिए पूरा मामला

ओसामा शहाब: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। जब सीवान...