spot_img

Bhagalpur News: पप्पू यादव ने राजकुमार गुड्डू हत्याकांड पर बिहार सरकार को घेरा, बोले- ‘अपराधियों को मिल रहा संरक्षण…’

spot_img
- Advertisement -

Pappu Yadav: सुल्तानगंज में नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू की निर्मम हत्या के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिवंगत गुड्डू के परिजनों से मुलाकात कर बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों को संरक्षण मिलने के कारण राज्य में ऐसी जघन्य घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

- Advertisement -

राजकुमार गुड्डू हत्याकांड: पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना

पप्पू यादव ने परिजनों की दर्द भरी कहानी सुनते हुए कहा, “एक मां ने अपना इकलौता बेटा खो दिया है, एक पत्नी ने अपना पति खो दिया है। पूरा परिवार अभी भी दहशत में जी रहा है।” पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार से मांग की कि इस मामले में स्पीड ट्रायल चलाकर अपराधियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बचने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने बिहार की बदहाल कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर अब Bailey Bridge से मिलेगी राहत, जाम की समस्या होगी दूर!

पप्पू यादव ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि न्याय मिलने तक वे इस मामले को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि राज्य में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है।

न्याय की मांग और जनता का आक्रोश

राजकुमार गुड्डू की हत्या की घटना ने पूरे सुल्तानगंज क्षेत्र में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। परिजनों ने बताया कि गुड्डू हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम करते थे और उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश लगती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता को देखते हुए आम जनता में भारी रोष है। वे जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव नवगछिया की तरफ से भागलपुर पहुंचे। विक्रमशिला पुल का कुछ हिस्सा हाल ही में गंगा में टूटकर गिर गया था, जिसके कारण पुल से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर अब Bailey Bridge से मिलेगी राहत, जाम की समस्या होगी दूर!

पप्पू यादव ने जहाज की सवारी कर भागलपुर पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत में सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के पास इतने पैसे नहीं हैं कि सभी नाव और जहाज फ्री किए जाएं। यह स्थिति सरकार की नाकामी को दर्शाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: “जनता से जुड़े नेता हैं सम्राट चौधरी.” CM Samrat Chaudhary की अंग्रेजी पर बवाल, जीतन राम मांझी ने घेरा विपक्ष, पढ़िए -लालू...

सम्राट चौधरी की अंग्रेजी: बिहार की सियासत में इन दिनों भाषा को लेकर खूब...

Muzaffarpur Crime: आखिर दो बहनों की ऐसी नृशंस हत्या क्यों?हाथ की उंगलियां का, जबड़ा बाहर नाजुक अंगों पर मिले खौफनाक निशान!

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग चचेरी बहनों की नृशंस...

Bihar Crime News: 15 मिनट के ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में कत्ल, Patna में MUDER मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पटना मर्डर: पटना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गुरुवार शाम ब्लैकआउट...

Purnea Airport: यात्रियों की बंपर भीड़, 1 साल में ही बना Bihar का एविएशन हब!

Purnea Airport: बिहार के पूर्णिया से एक शानदार ख़बर आ रही है। एयरपोर्ट शुरू...