spot_img

Darbhanga Muzaffarpur Highway Jam: डंपर से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशितों ने NH -27 पर लगाया घंटों जाम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Muzaffarpur Highway Jam: बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। बताया गया है कि लक्ष्मी ठाकुर बाइक से अपने घर से निकलकर सिमरी बाजार जा रहे थे। कुमरपट्टी शहीद चौक के पास जैसे ही बाइक लेकर एनएच पर पहुंचे की तेजी से बेलगाम आ रही डंपर ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

- Advertisement -

लक्ष्मण कुमार ठाकुर दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे और लगभग तीन महीने पहले ही घर लौटे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके घर में बुधवार को शादी समारोह था और वह सुबह ही बारात से लौटे थे।युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ को घटनास्थल पर लगभग दो घंटे तक जाम रखा। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास शुरू किया है। सीओ नेहा कुमारी एसडीपीओ सदर टू एसके सुमन एवं गणमान्य लोगों ने जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम हटाया जा सका। मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि सड़क मरम्मती के लिए शोभन से लेकर कुमरपट्टी तक लगभग चार किलोमीटर में दरभंगा जाने वाली लेन में यातायात अवरुद्ध कर दिया गया है। इस कारण आने और जाने वाली गाड़ियां मुजफ्फरपुर लेन से होकर ही निकल रही है।

- Advertisement -

सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी शहीद चौक के पास गुरुवार को हुई इस भीषण दुर्घटना में मृतक की पहचान कुमरपट्टी निवासी सज्जन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। लक्ष्मण अपनी बाइक से घर से सिमरी बाजार जा रहे थे, तभी एनएच-27 पर तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी और एक साल की बेटी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Education News: संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य और शिक्षाशास्त्री के परीक्षा आवेदन की तिथि घोषित, जानें कब तक भरें फॉर्म

ग्रामीणों का कहना था कि इतनी लंबी दूरी में वन वे व्यवस्था लागू करने के कारण मुजफ्फरपुर जाने वाली लेने पर यातायात का दबाव बहुत बढ़ गया है। जिसके कारण कई छोटी-मोटी घटनाएं हो रही है। इधर युवक की मौत की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता सज्जन ठाकुर सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पत्नी फूलों देवी सहित अन्य परिजनों के बिलाप से माहौल गमगीन हो गया। पूर्व मुखिया चंद किशोर सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाना शुरू किया। भारी मशक्कत के बाद युवक की लाश को सिमरी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की छह माह की पुत्री पत्नी फुलो देवी पिता एवं परिवार के अन्य लोगों का सहारा लक्ष्मी ठाकुर ही था। मृतक की मां लाल दाई देवी का निधन पहले ही हो चुका है। मृतक मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके निधन से परिवार के सामने विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। लगभग दो घंटे तक एनएच जाम रहने के कारण सड़क के दोनों और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सिमरी से लेकर शोभन तक सड़क जाम के कारण राहगीर अस्त-व्यस्त हो गए।

हादसे के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा

जैसे ही घटना की खबर फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि शोभन से कुमरपट्टी तक लगभग चार किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण दरभंगा जाने वाली लेन बंद कर दी गई है। इस वजह से दोनों तरफ के वाहन एक ही लेन से गुजर रहे हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना था कि यही वन-वे यातायात लगातार हादसों की वजह बन रहा है।

Darbhanga Muzaffarpur Highway Jam: पुलिस-प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन

सड़क जाम की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सीओ नेहा कुमारी, सदर-2 एसडीपीओ एसके सुमन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, वन-वे यातायात की समस्या के समाधान का भी भरोसा दिलाया गया। इस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

राहगीरों को हुई भारी परेशानी

करीब दो घंटे तक इस Darbhanga Muzaffarpur Highway Jam के कारण सिमरी से लेकर शोभन तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में Online Classes गर्मियों की छुट्टी में भी छात्र करेंगे पढ़ाई, जानें KSDSU का मास्टरप्लान!

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: “जनता से जुड़े नेता हैं सम्राट चौधरी.” CM Samrat Chaudhary की अंग्रेजी पर बवाल, जीतन राम मांझी ने घेरा विपक्ष, पढ़िए -लालू...

सम्राट चौधरी की अंग्रेजी: बिहार की सियासत में इन दिनों भाषा को लेकर खूब...

Muzaffarpur Crime: आखिर दो बहनों की ऐसी नृशंस हत्या क्यों?हाथ की उंगलियां का, जबड़ा बाहर नाजुक अंगों पर मिले खौफनाक निशान!

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र से दो नाबालिग चचेरी बहनों की नृशंस...

Bihar Crime News: 15 मिनट के ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में कत्ल, Patna में MUDER मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या

पटना मर्डर: पटना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां गुरुवार शाम ब्लैकआउट...

Bhagalpur News: पप्पू यादव ने राजकुमार गुड्डू हत्याकांड पर बिहार सरकार को घेरा, बोले- ‘अपराधियों को मिल रहा संरक्षण…’

Pappu Yadav: सुल्तानगंज में नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू की निर्मम हत्या के बाद...