
Pakadua Vivah: सोचिए आप किसी शादी समारोह में शामिल होने गए हों और आपकी ही शादी करा दी जाए, वो भी जबरदस्ती! पटना से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पहले पीटा गया और फिर जबरन उसकी शादी करवा दी गई। यह घटना पटना जिले के मनेर क्षेत्र की है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।
शादी में पहुंचा, खुद का हो गया Pakadua Vivah
मिली जानकारी के अनुसार, मनेर के शेरपुर, बगही गांव निवासी शिव साव के बेटे अरुण कुमार अपनी भगिनी नीलू कुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर दानापुर के पतलापुर रामदास चक स्थित अपने भाई कार्तिक कुमार के ससुराल गए थे। वे सभी वहां एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन समारोह में पहुंचते ही भाई के ससुराल वालों और लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने अरुण का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और चांदनी कुमारी नाम की एक युवती के साथ उसका जबरन Pakadua Vivah करवा दिया गया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद उसकी जबरन विदाई भी करा दी गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
किसी तरह पीड़ित युवक अरुण कुमार ने अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। बाद में वह अपनी नवविवाहित पत्नी (जिसके साथ जबरन शादी हुई) के साथ मनेर थाना पहुंचा और पूरा मामला पुलिस को बताया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Patna News इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।







