spot_img

Motihari News: मोतिहारी में एक तरफा प्यार में मर्डर, मेरी नहीं तो किसी की नहीं… शादी के 18 दिन बाद सनकी आशिक ने घोंटा विवाहिता का गला, आरोपी की मां हिरासत में

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी मर्डर: बिहार के मोतिहारी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक सनकी आशिक ने शादी के महज 18 दिन बाद एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात पूर्वी चंपारण के बीजधारी थाना क्षेत्र के बथना पांडेय टोला में हुई, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

- Advertisement -

एकतरफा प्यार की खौफनाक इंतहा

मृतका की पहचान बथना पांडेय टोला निवासी मदन मुखिया की 20 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव का ही जगदीश नामक युवक सपना से एकतरफा प्यार करता था। सपना ने हमेशा उसके प्यार को ठुकराया। जब सपना की शादी तय हुई, तो जगदीश ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह उसकी नहीं हुई, तो किसी और की भी नहीं हो सकती। उसने यहां तक कसम खाई थी कि वह जयमाल के स्टेज पर चढ़कर उसे गोली मारेगा। हालांकि, शादी के दिन गांव वालों की सतर्कता के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया और 28 अप्रैल को धूमधाम से सपना की शादी हो गई।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सपना की भाभी मुन्नी देवी ने बताया कि शादी के बाद सपना पहली बार तीन दिन पहले अपने मायके आई थी। हम और दो ननद शौच के लिए खेत की तरफ गए थे, तभी अचानक जगदीश ने गमछे से सपना का गला दबाना शुरू कर दिया। हम लोगों ने काफी विरोध किया, लेकिन तब तक उसने गला दबाए रखा, जब तक सपना की मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद वह शव वहीं छोड़कर फरार हो गया। मुन्नी देवी ने यह भी बताया कि जगदीश काफी दिनों से सपना के पीछे पड़ा था और लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन सपना ने कभी उसकी बात नहीं मानी थी। शादी के ठीक 18 दिन बाद ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

मोतिहारी मर्डर: पुलिस ने आरोपी की मां को लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही बीजधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मोतिहारी मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जगदीश कुमार की मां बबीता देवी को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। बीजधारी थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि फॉरेंसिक जांच कराई गई है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt