spot_img

जाले से आया राजद का नया संदेश, उठो, लड़ो, जीतो

spot_img
- Advertisement -

जाले से आया राजद का नया संदेश, उठो, लड़ो, जीतो

- Advertisement -

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय जाले हाई स्कूल मैदान में रविवार को आयोजित जाले विधानसभा क्षेत्र राजद के बीएलए कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में राजद के वरीय नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कई नसीहतें दी। उनमें जोश भरने की पूरी कोशिश की। प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राय की अध्यक्षता व विनोद कुमार भगत के मंच संचालन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी ने कहा कि पिछले 2009 व 2014 के लोकसभा चुनाव में अब्दुल बारी सिद्धकी जैसी बड़ी शख्सियत मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार थे, लेकिन कहीं न कहीं कोई कमी रह गई जिसकी वजह से सामाजिक सरोकारों से हर वक्त मतलब रहने वाले रखने वाले सिद्दीकी चुनाव हार गए।

- Advertisement -

जाले से आया राजद का नया संदेश, उठो, लड़ो, जीतो

- Advertisement -

उन्होंने लोगों से पूछा कि जिन्हें लोकसभा चुनाव में जीतवाया गया, उन्होंने इस लोकसभा क्षेत्र के लिए एमपी फंड छोड़कर विकास का कोई काम किया क्या। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी सजगता से काम लें, ताकि हम पूरी तरह से कामयाब हो सकें। उन्होंने कहा, एक ही मामले में लालू प्रसाद यादव को जेल हुआ व डॉ. जगन्नाथ मिश्र को बेल मिला और रिहाई हो गई। इस चीज को राजद कार्यकर्ताओं को समझने व प्रदेश की जनता को समझाने की जरूरत है। पूर्व मंत्री श्री सिद्धकी ने कहा सिर्फ मीडिया से आए एग्जिट पोल से भाजपा व आरएसएस की चूलें हिल गई है। अब वे लोग चाहेंगे कि सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर अगला लोकसभा चुनाव लड़ा जाए। इसके लिए राजद कार्यकर्ताओं को सजग रहना है। समाज में भाईचारगी व प्रेम का माहौल बना कर पूरी ताकत से बूथ स्तर तक अपनी रणनीति बनानी है। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से उठो लड़ों व जीत लो का मंत्र दिया। मौके पर सिद्धकी को साक्षर मिशन के साक्षरता कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा। साक्षर भारत मिशन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में काम करने वाले साक्षरता कर्मी संग़ठन के नेता राहुल कुमार झा के नेतृत्व में, उदय यादव, सरस्वती देवी, नीलम देवी ने विधायक व पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्धकी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। श्री सिद्दीकी ने उनके ज्ञापन को लेते हुए, सभा में कहा कि वे संविदा पर कार्यरत साक्षरता कर्मियों की समस्या को लेकर सरकार से बात करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का भरसक प्रयास करेंगे।

जाले से आया राजद का नया संदेश, उठो, लड़ो, जीतो

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहटा में खुलेगा बिहार का पहला Data Center हब, मिलेंगे सैकड़ों रोजगार के अवसर

Data Center: बिहार के बिहटा में अब सिर्फ ईंट-पत्थर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भविष्य...

Bihar School Instruments Scam: वाद्य-यंत्र घपला, 76 हजार स्कूल, हारमोनियम, शंख, तबला, ढोलक, डमरू…सब कुछ… मगर सिखलाने वाला एक भी गुरु नहीं…तेजस्वी बोले- 158...

बिहार वाद्य-यंत्र घोटाला: बिहार में शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में...