
Darbhanga News: दरभंगा में पोखर से मिली लाश, घर से निकले, लौटी तो सिर्फ, आशंका, गमछा और चप्पल! क्या बेहाल गर्मी ने मारा! या छुपा की राज! पढ़ें, दिव्यांग गुर्जर की मौत: दरभंगा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति का शव पोखर से मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस घटना से स्वजनों में मातम पसर गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह हृदय विदारक घटना सिमरी थाना क्षेत्र के सढ़वाड़ा गांव की है। यहां स्वर्गीय उपेंद्र सहनी के पुत्र गुर्जर सहनी का शव बुधवार देर रात एक पोखर में मिला। घटना की खबर मिलते ही स्वजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पोखर में दिव्यांग की मौत: कैसे हुई घटना?
मृतक के परिजनों ने बताया कि गुर्जर सहनी बुधवार शाम करीब चार बजे घर से निकले थे। देर रात तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के पोखर में उनका शव बरामद हुआ। पोखर किनारे उनका गमछा और चप्पल भी पड़ा मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गर्मी से राहत पाने के लिए वे नहाने उतरे होंगे और गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। गुर्जर सहनी एक हाथ से दिव्यांग थे और अविवाहित थे।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच
घटना की सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह है।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है। गांव में इस दिव्यांग की मौत के बाद से मातम का माहौल बना हुआ है।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






