
Madhubani Encroachment: मधुबनी के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने और अवैध वसूली करने वालों पर अब गाज गिरी है। वर्षों से चल रहे इस खेल का जिला प्रशासन ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।
मधुबनी जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत हरिणे बॉर्डर के समीप सरकारी भूमि पर अवैध रूप से दुकान निर्माण कर वर्षों से रंगदारी और अवैध वसूली करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। जानकारी के अनुसार, शहीद अंसारी और सबीर अंसारी, पिता लतीफ अंसारी, ग्राम-हरिने, थाना-हरलाखी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, अवैध कब्जा और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर Madhubani Encroachment: प्राथमिकी दर्ज
जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति आम जनता की धरोहर है और उस पर अवैध कब्जा कर निजी लाभ उठाने वालों को चिन्हित कर लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने, अवैध निर्माण करने अथवा अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। ऐसे तत्वों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा।
जिलाधिकारी की सख्त चेतावनी और अपील
जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें। ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ रहे Madhubani Encroachment और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।





