spot_img

Darbhanga बांटेगा Bihar में मिठास, रैयाम चीनी मिल से वर्षों बाद फिर से होगा उत्पादन शुरू, जानिए – गुलजार होती कवायद की कसरत!

spot_img
- Advertisement -

Raiyam Sugar Mill: बिहार के दरभंगा जिले में वर्षों से बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल के फिर से चालू होने की उम्मीद जग गई है। मिल के संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू हो चुकी है, जिससे इलाके के गन्ना किसानों में खुशी का माहौल है और वे आर्थिक समृद्धि की नई आस देख रहे हैं।

- Advertisement -

बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल को दोबारा शुरू करने की दिशा में अब तेजी से काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, गन्ना विभाग की एक चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। टीम ने किसानों के साथ समीक्षा बैठकें कीं और इलाके में गन्ने की पैदावार की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रेरित किया गया और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया।

- Advertisement -

Darbhanga बांटेगा Bihar में मिठास, रैयाम चीनी मिल से वर्षों बाद फिर से होगा उत्पादन शुरू, जानिए - गुलजार होती कवायद की कसरत!

- Advertisement -

किसानों को मिल रहा प्रोत्साहन

टीम ने शुक्रवार को बनसारा छाछा-पचाढ़ी और छतवन पंचायत के दर्जनों गन्ना किसान के साथ बैठक की। इन किसानों की सूची तैयार की गई और उन्हें आश्वस्त किया गया कि उनका गन्ना हर हाल में खरीदा जाएगा। मिल के दोबारा चालू होने की संभावना से किसानों में उत्साह का माहौल है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक तकनीक से गन्ना उत्पादन, बेहतर उपज और उन्नत खेती की विस्तृत जानकारी दी, जिससे उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: भरवाड़ा में पारिवारिक विवाद: सिंहवाड़ा में बहू का खूनी खेल, ससुर को ब्लेड से गोदा

नवंबर तक फिर से शुरू होगी रैयाम चीनी मिल?

विभागीय अधिकारियों ने किसानों को बताया कि आगामी नवंबर माह से रैयाम चीनी मिल को पुनः निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल शुरू होने की संभावना है। मिल के फिर से चालू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसानों में स्वप्न कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, हीरा कांत झा, योगी यादव, गंगा महतो, जटा शंकर मिश्र और शोभा कांत झा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर मिल दोबारा चालू होती है, तो क्षेत्र में गन्ना खेती को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले, गन्ना बीज किसानों को उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने रजौड़ा, फूलकाही, मलंगिया, पानी और गंधबारि के किसानों को करीब पांच एकड़ में गन्ना बीज उत्पादन के लिए मुफ्त बीज उपलब्ध कराया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। विभागीय अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गन्ना खेती से जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में चार घंटे चला हाई टेंशन टावर रेस्क्यू, मूक-बधिर किशोरी सुरक्षित उतारी गई

हाई टेंशन टावर रेस्क्यू: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा में शुक्रवार को ऐसा...

Bihar News: बिहार में अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान, ‘Bihar Teacher Recruitment’ का हर साल जुलाई में विज्ञापन,...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में बंपर सरकारी नौकरी की तैयारी हो रही है! मुख्यमंत्री...

Darbhanga News: दरभंगा में चेन स्नेचिंग, मंदिर से लौट रही महिला से लाखों की सोने की चेन छीनी

चेन स्नेचिंग: दरभंगा में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती...