मई,3,2024
spot_img

मधुबनी के खुटौना में पानी बहाने के विवाद में एक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img

खुटौना, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। लौकहा थाना क्षेत्र के अंधारवन गांव में गुरुवार को पिटाई से एक की मौत हो गई।  दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। madhubani ke khutona me

जानकारी के अनुसार गांव के मो युसुफ एवं अन्य लोगों के यहां का बरसाती पानी बरसों से मदरसे की बगल से होकर बहता था। लेकिन कुछ दिन पहले मदरसा के सेके्रटरी ने उधर से होकर पानी बहाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| अररिया चुनाव कराने आए मुजफ्फरपुर के जवान की मौत

इसमें मो. यूनुस व मो. इलियास गंभीर तौर पर जख्मी हो गए, जिनका खुटौना पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परंतु दोनों को मधुबनी रेफर कर दिया गया। जबकि 55 वर्षीय मो. यूनुस ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मो. इलियास को पटना रेफर कर दिया गया।madhubani ke khutona me

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

 

इलियास का कहना है कि घातक हथियारों से लैस लगभग तीन दर्जन लोगों ने उन लोगों के ऊपर हमला कर दिया। मृतक के बेटे मो उस्मान के बयान पर सोलह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या कहते हैं एसडीपीओ

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

फुलपरास की एसडीपीओ सुनीता कुमारी ने घटना की पुष्टि की है। एसडीपीओ ने बताया कि परवेज,नसीम, मंजूर व अख्तर को गिरफ्तार पुलिस ने कर लिया है। वहां बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है। अन्य आरोपीको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।madhubani ke khutona me

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें