spot_img

Darbhanga Crime News: दरभंगा में किसान पर हमला: खेत से लौट रहे महादेव पर जानलेवा वार, माथे पर लगी चोट, एक आरोपी गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

किसान पर हमला: बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खेत से घर लौट रहे एक किसान पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने धारदार हथियार से किसान के माथे पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

खेत से लौटते वक्त हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

मामला दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के बलहा सबौल गांव का है। यहां महादेव यादव नामक किसान सुबह अपने खेत से घर लौट रहे थे। गांव के नैन चौर स्थित अरुण यादव के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महादेव यादव ने पुलिस को बताया कि मोहन कुमार यादव ने बाइक की डिग्गी से बांस काटने वाला ‘दबिया’ निकालकर उनके माथे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी।

- Advertisement -

किसान पर हमला: कैसे हुई पूरी वारदात?

इस किसान पर हमला की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल महादेव यादव को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। महादेव यादव ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उनकी जेब से 350 रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बलहा सबौल निवासी मोहन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: हाल बड़ा बे-हाल है Health and Wellness Center: सिंहवाड़ा में 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके मिले ताले, लापरवाह कर्मियों पर गिरेगी गाज! देखें पूरी लिस्ट

पुलिस की जांच जारी, अन्य आरोपी फरार

सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है। घायल किसान की हालत स्थिर बताई जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में तूफानी तबाही, सैकड़ों पेड़ उखड़े, करोड़ों का नुकसान, VC ने संभाला मोर्चा, पढ़िए – पेड़ों के ढेर और...

तूफानी तबाही: बिहार के भागलपुर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU), सबौर में सोमवार देर रात आए भयंकर तूफान ने जबरदस्त कहर बरपाया है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Darbhanga News: सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर फोटो स्टेट दुकान में आगजनी, लाखों की मशीन -समान राख, संचालक ने कहा – पता कीजिए सर, किसने...

फोटोस्टेट दुकान में आग: बिहार के सिंहवाड़ा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ अतरवेल भरवाड़ा पथ किनारे स्थित एक फोटोस्टेट की दुकान भीषण आग की भेंट चढ़ गई।

Bihar Airport Expansion: बिहार में हवाई अड्डों के लिए दिल्ली में बड़ा फैसला, पटना, दरभंगा, गया का होगा विस्तार

Bihar Airport Expansion: बिहार में हवाई सेवाओं को लेकर एक बड़ा फैसला आया है। दिल्ली में हुई एक हाईलेवल बैठक में राज्य के कई प्रमुख हवाई अड्डों के विस्तार पर मुहर

Darbhanga Airport News: अब रातों में भी दरभंगा एयरपोर्ट से भरिए उड़ान, विस्तार और नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ, महामंथन, क्या अंतरराष्ट्रीय हवाई नेटवर्क...

दरभंगा एयरपोर्ट: मिथिलांचल की उड़ान को नई ऊँचाई देने की कवायद तेज़ हो गई है। दिल्ली में दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार और नाइट लैंडिंग समेत कई अहम मुद्दों पर उच्चस्तर