मई,3,2024
spot_img

विस चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका, उद्योग मंत्री श्याम रजक ने लिया पार्टी छोड़ने का फैसला

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। चुनाव आने की सुगबुगाहट है ये। मगर, चुनाव से पहले जदयू को बड़ा झटका लगा है। उद्योग मंत्री व पार्टी के दलित चेहरे श्याम रजक ने जदयू छोड़ने का ऐलान कर दिया है। लालू-राबड़ी से मोह भंग करने के बाद श्याम 2009 में जेडीयू में शामिल हो गए थे वो 2010 में जेडीयू के कोटे से विधायक बने और मंत्री बने लेकिन जब रजक 2015 में महागठबंधन से विधायक बने थे।उनको नीतीश सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया था।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| Siyaram Jewelers से Rs10 lakh की लूट, एक अपराधी को खदेड़कर दबोचा, जमकर पीटा

राजद का साथ छोड़ बीजेपी के साथ आने पर रजक को नीतीश कुमार ने फिर से मंत्री बनाया था ऐसे में ये कयास फिर से लगाए जा रहे हैं कि श्याम रजक चुनाव से पहले एक बार फिर से अपने पुराने घर यानी राजद का रूख करेंगे।

जानकारी के मुताबिक श्याम रजक पिछले कई दिनों से पार्टी में अपनी अवहेलना से परेशान थे। श्याम रजक को किसी जमाने में लालू का खास कहा जाता था। उनके साथ रामकृपाल यादव की जोड़ी लालू के राम-श्याम के रूप में प्रचलित थी। रजक लालू यादव के करीबी थे इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वो बिहार की राबड़ी देवी सरकार के मंत्रिमंडल में मंत्री थे। वैसे, राजद में शामिल होने का अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है। बताया जाता है, रजक सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा सौंपेंगे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Sitamarhi News | डकैतों का नया नुस्खा...मुझको पानी पिला दीजिए...डॉक्टर दंपती के हाथ-पैर बांध अहले सुबह 5 लाख की डकैती

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें