spot_img

Darbhanga Crime News: BJP MLC के बेटे के घर लाखों की चोरी, खुशियों का माहौल गम में बदला

दरभंगा में बीजेपी एमएलसी के बेटे भवतोष ठाकुर और उनके पड़ोसी के दो बंद घरों में चोरों ने धावा बोला। शादी समारोह से लौटते ही परिवार ने घर का सारा सामान बिखरा पाया और लाखों के गहने-नकद गायब मिले, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime News: दरभंगा में एक बार फिर चोरों ने बेखौफ होकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार बीजेपी एमएलसी घनश्याम ठाकुर के बेटे भवतोष ठाकुर और उनके पड़ोसी का घर निशाने पर आया। दोनों घरों से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए गए।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

22 मई की शाम को भवतोष ठाकुर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में शादी में गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सूने घरों को निशाना बनाया। चोरों ने ताले तोड़कर घर में घुसने के बाद अलमारियां खंगाल डालीं और कीमती सामान समेट लिया। जब देर शाम स्थानीय लोगों ने दोनों घरों के मुख्य ताले टूटे देखे, तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Kamtaul Bakrid News: पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहबाजों पर कार्रवाई की चेतावनी!

परिवार के सदस्य जब वापस लौटे और घर का हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और दरवाजों के ताले टूटे हुए थे।

एक झटके में सब खत्म: लाखों का नुकसान

भवतोष ठाकुर के घर से करीब 11 लाख रुपए की चोरी का अनुमान है। इसमें करीब चार लाख रुपए नकद, बच्चों के दो गुल्लक में रखे 16 हजार रुपए और सोने की दो चेन, चार हनुमानी, दो अंगूठी, पायल समेत अन्य कीमती गहने शामिल हैं। उनकी पत्नी रूपा ठाकुर ने बताया कि चोरी हुए पैसों से शादी से लौटने के बाद घर में टाइल्स लगाने का काम शुरू होना था।

वहीं, पड़ोसी जयप्रकाश राम उर्फ चुन्ना राम के घर से लगभग 35 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी हुई है। हालांकि, जयप्रकाश राम का परिवार अभी प्रदेश से बाहर है और उनके लौटने पर ही चोरी का सही आकलन हो पाएगा। भवतोष ठाकुर ने बताया कि खुशी के माहौल में गए थे, लेकिन लौटते ही पूरा माहौल गम में बदल गया। चोरों ने उनकी वर्षों की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।

Darbhanga Crime News: पुलिस जुटी छानबीन में, अब तक FIR दर्ज नहीं

घटना की सूचना मिलते ही केवटी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एफएसएल (FSL) टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष सदन राम और कमतौल इंस्पेक्टर ने भी स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, देर रात तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था। परिजनों ने बताया कि औपचारिक शिकायत गुरुवार को थाना पहुंचकर दर्ज कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Ghanshyampur Bakrid News: पुलिस का फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को सीधे जेल!

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya Crime News: ज्वेलरी व्यवसायी को गोली मारी, 45 लाख लूटे; इलाके में हड़कंप

Gaya Crime News: गुरारू में ज्वेलरी व्यवसायी प्रभाकर बरनवाल को गोली मारकर 45 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूटी गई। घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश, पुलिस जा

बाढ़ नाव हादसा: गंगा में पलटी 14 सवारों से भरी नाव, 3 शव मिले, 4 लापता; मची सनसनी

पटना जिले के बाढ़ में भीषण नाव हादसे में 14 में से 3 शव बरामद, 4 अब भी लापता. तेज हवा के कारण गंगा घाट पर नाव पलटने से मचा हड़कंप. प्रशासन राहत-बचाव कार्य में ज

ग़ज़बे है नेताजी!…TMC नेता ने खेत में छुपाई ‘ मुद्रा ‘, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार रातभर चली गिनती, मिले 2.24 करोड़…

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में TMC नेता दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पाट के खेत से 2.24 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। आवास योजना घोटाले से जु

Patna Rajneeti News: नीतीश कुमार की विजय चौधरी से गुप्त मुलाकात, MLC टिकट दावेदारों में हड़कंप!

पटना में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने सबसे भरोसेमंद नेता विजय चौधरी से बंद कमरे में मुलाकात की, जिससे MLC टिकट