Ghanshyampur Bakrid News: बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए घनश्यामपुर थाना पुलिस ने कमर कस ली है। बुधवार को थाना क्षेत्र के पाली बाजार, गनौन, पोहदी बेला और ब्रह्मपुरा गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति का संदेश दिया गया। पुलिस ने साफ किया कि अगर किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
Ghanshyampur Bakrid News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना के दूरभाष नंबर पर दें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने की भाईचारा बनाए रखने की अपील, जनप्रतिनिधियों को भी किया अलर्ट
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध लोग सभी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि सभी लोग आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना से पर्व मनाएंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि बकरीद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।







