spot_img

Bhagalpur Bijli News: 72 घंटे अंधेरे में रहने से फूटा गुस्सा, रेलवे अंडरपास पर लगाया जाम, मचा हड़कंप!

भागलपुर के रामपुर खुर्द में 72 घंटे से बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पेयजल और आवागमन की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास पर सड़क जाम कर विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस के आश्वासन पर प्रदर्शन शांत हुआ।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Bijli News: भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत में लगातार 72 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज बिजली उपभोक्ताओं ने रेलवे अंडरपास के पास करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पेयजल संकट ने बढ़ाई मुश्किलें, जनरेटर बना सहारा

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि तीन दिनों से इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल की भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों को जनरेटर के सहारे पानी टंकी भरवानी पड़ रही है, जिसके लिए 500 से 1000 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Kishor Dubne Se Maut News: बटेश्वर स्थान में गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय संजीव की दर्दनाक मौत

गिर गए थे बिजली के पोल और पेड़, अधिकारी रहे नदारद

ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे अंडरपास के समीप बिजली का पोल और कई पेड़ गिरकर सड़क पर पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी। लोगों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के आश्वासन पर शांत हुआ प्रदर्शन

बिजली विभाग की कार्यशैली से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। जाम की सूचना मिलने के बाद मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Police News: डायल 112 में जुड़ेगी AI तकनीक, पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम में आया ‘बड़ा बदलाव’

Patna Police News: बिहार में पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम 'डायल 112' अब AI तकनीक से लैस होगा। केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश पर यह बड़ा फैसला लिया गया, जिससे पुलिस की प

Bhagalpur Court News: प्रेम विवाह के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप!

Bhagalpur Court News: भागलपुर कोर्ट परिसर में प्रेम विवाह के बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। कोर्ट मैरिज कराने पहुंचे युवक पर लड़की पक्ष के गुस्साए परिजनों न

Darbhanga Theft News: गौड़ा गांव में चोरी का बड़ा खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Darbhanga Theft News: सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में हुई चोरी का बड़ा खुलासा। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.44 ग्राम सोना, चांदी के पायल और मोबाइल

Darbhanga Accident News: NH-27 पर ट्रक ने इंजीनियर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत से हड़कंप

Darbhanga Accident News: दरभंगा में NH-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक मोबाइल टावर कंपनी के डिजाइनर इंजीनियर विकास कुमार (36) की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही दर्द