spot_img

Patna Liquor News: शराब छापेमारी करने गई टीम पर पत्थरबाजी, हमला में दो पुलिसकर्मी घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त

पटना के बख्तियारपुर में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध टीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पथराव में दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टीम के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

spot_img
- Advertisement -

Patna Liquor News: राजधानी पटना के बख्तियारपुर में एक बार फिर मद्यनिषेध टीम पर बड़ा हमला हुआ है। शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची टीम पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा पथराव कर दिया। इस घटना में टीम के दो सदस्य घायल हो गए और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Patna Liquor News: छापेमारी करने पहुंची टीम पर जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, पटना के बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत करनौती पंचायत के रानीसराय गांव स्थित पासवान टोला में शराब बिक्री की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर मद्यनिषेध की टीम एक होटल में छापेमारी करने पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर पथराव किया। इस हमले में टीम के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही एक ड्राइवर और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Metro News: 31 मई को गायघाट–जक्कनपुर नई पटना मेट्रो ट्रांसमिशन लाइन पर 4 घंटे का शटडाउन, कटेगी बिजली, जानिए क्या है बड़ा कारण

घायल ड्राइवर कन्हैया कुमार और सिपाही उदित राज को तत्काल बख्तियारपुर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ एसडीपीओ-2 आशीष श्रीवास्तव और बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष देवानंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मद्यनिषेध टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। मद्यनिषेध इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गुरुवार देर शाम सूचना के बाद ही टीम दलबल के साथ रानीसराय स्थित होटल में जांच के लिए पहुंची थी।

होटल संचालक के परिवार का चौंकाने वाला आरोप

इस पूरे मामले में एक नया मोड़ तब आया जब होटल संचालक के परिवार ने मद्यनिषेध टीम पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार का कहना है कि मद्यनिषेध की टीम ने मनमानी तरीके से दुकान में घुसकर मारपीट की और उनकी दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कई लोग डर के कारण वहां से भागने लगे।

रूना देवी ने बताया कि मद्यनिषेध की टीम अचानक उनके घर में घुस गई और मारपीट करने लगी। महिलाओं का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि टीम के साथ किसने मारपीट और अभद्रता की। उनका आरोप है कि टीम घर में घुसकर डंडे से मारपीट कर रही थी और उन्हें होटल में हुए विवाद की भी जानकारी नहीं थी। सुमन कुमारी और मोहित पासवान ने भी टीम पर मारपीट करने और दुकान को तहस-नहस करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और बख्तियारपुर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है जब शराब की छापेमारी करने गई मद्यनिषेध टीम पर हमला हुआ हो। इससे पहले भी बाढ़ मद्यनिषेध टीम पर बाढ़ थाना अंतर्गत जलगोविंद और अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव में पथराव की घटनाएं हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Politics News: नीतीश-सम्राट की 'अचानक' मुलाकात से बिहार में हलचल तेज, विधान परिषद चुनाव पर बड़ा मंथन?

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Crime News: चाय की दुकान में भारी मात्रा में ‘कोटा’, नशीले कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र समेत 3 गिरफ्तार, मोबाइल और कैश

समस्तीपुर क्राइम न्यूज़: मोहनपुर में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार

Muzaffarpur B.Ed News: CET-B.Ed एडमिट कार्ड 30 मई को होगा जारी, 1.23 लाख अभ्यर्थियों के लिए नया अपडेट!

Muzaffarpur B.Ed News: बिहार सीईटी-बीएड 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! एडमिट कार्ड आज 30 मई को सुबह 11 बजे जारी होगा। राज्य नोडल विश्वविद्यालय ने ता

Patna Metro News: 31 मई को गायघाट–जक्कनपुर नई पटना मेट्रो ट्रांसमिशन लाइन पर 4 घंटे का शटडाउन, कटेगी बिजली, जानिए क्या है बड़ा कारण

Patna Metro News: 31 मई को पटना मेट्रो परियोजना से जुड़ी 132 केवी गायघाट–जक्कनपुर ट्रांसमिशन लाइन पर 4 घंटे का शटडाउन होगा। विभाग ने बताया कि यह स्थायी बिजली आप

Patna Politics News: नीतीश-सम्राट की ‘अचानक’ मुलाकात से बिहार में हलचल तेज, विधान परिषद चुनाव पर बड़ा मंथन?

पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की अचानक हुई मुलाकात से बिहार की राजनीति गरमा गई है। दिल्ली से लौटते ही हुई इस बैठक में विधान परिषद