Muzaffarpur B.Ed News: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राज्य नोडल विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। पहले यह 1 जून को जारी होना था, लेकिन अब आज 30 मई को सुबह 11 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्र अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
राज्य स्तरीय यह प्रवेश परीक्षा आगामी 7 जून को बिहार के 11 प्रमुख जिलों में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
Muzaffarpur B.Ed News: 1.23 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट, शेड्यूल में बदलाव!
इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 23 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें ताकि परीक्षा के दिन कोई असुविधा न हो।
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों में 37,250 सीटों पर होगा नामांकन, यहां देखें सीटों का विवरण
बिहार के 14 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत बीएड की कुल 37,250 सीटों पर इस परीक्षा के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा। सीटों के मामले में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी सबसे आगे है, जहां सर्वाधिक 6400 सीटें हैं।
- बीआरएबीयू(BRABU) में 6200 सीटें
- एलएनएमयू(LNMU) में 3750 सीटें
- एमएमएचएपीयू में 3200 सीटें
- एकेयू में 3000 सीटें
- वीकेएसयू में 2350 सीटें
- मगध यूनिवर्सिटी में 6000 सीटें
- टीएमबीयू में 1600 सीटें
- जेपीयू में 1500 सीटें
- बीएनएमयू में 1250 सीटें
- पूर्णिया विवि में 1100 सीटें
- मुंगेर विवि में 500 सीटें
- पटना विवि में 300 सीटें
- केएसडीएसयू में सबसे कम 100 सीटें
मुजफ्फरपुर में इन केंद्रों पर होगी परीक्षा, लिस्ट जारी
मुजफ्फरपुर में परीक्षा के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपनी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों की विस्तृत सूची एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी, हालांकि प्रमुख केंद्रों की जानकारी यहां दी गई है:
- आरडीएस कॉलेज
- बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल
- रामेश्वर कॉलेज
- डीएवी पब्लिक स्कूल, बखरी
- एलएस कॉलेज परीक्षा भवन (ओल्ड)
- चैपमैन बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- डॉ. जगन्नाथ मिश्र कॉलेज
- एमडीडीएम कॉलेज
- एसआरटी स्कूल, रौतिनिया, चमरुआ
- श्याम नंदन सहाय कॉलेज, बेला
- नीतीश्वर कॉलेज
- डॉ. आरएमएलएस कॉलेज
- एलएनटी कॉलेज
- रेसिडेंशियल मोनास्टिक इंग्लिश स्कूल
- मुखर्जी सेमिनरी
- मोनास्टिक इंग्लिश स्कूल
- इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, बोचहां
- विश्वविद्यालय परीक्षा भवन (न्यू)
- विश्वविद्यालय हिंदी विभाग
- एमएसकेबी कॉलेज
- आरबीबीएम कॉलेज
- वैशाली इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट
- रघुनाथ पांडेय मेमोरियल लॉ कॉलेज
- एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज
- मारवाड़ी हाई स्कूल
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करें।







