spot_img

Patna Politics News: नीतीश-सम्राट की ‘अचानक’ मुलाकात से बिहार में हलचल तेज, विधान परिषद चुनाव पर बड़ा मंथन?

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे पूर्व CM नीतीश कुमार के आवास पहुंचे, करीब 15 मिनट की गोपनीय बैठक ने बिहार की राजनीति में गर्माहट भर दी है, विधान परिषद चुनाव और NDA की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई, जिससे सियासी गलियारों में नई अटकलें तेज हो गई हैं।

spot_img
- Advertisement -

Patna Politics News: राजधानी पटना में शुक्रवार को बिहार की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे से लौटते ही सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पहुंच गए।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

विधान परिषद चुनाव पर क्या बन रही रणनीति?

करीब 15 मिनट तक चली इस मुलाकात में बिहार विधान परिषद चुनाव, राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और दिल्ली में हुए बिहार विकास मंथन को लेकर गहन चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में हुई बैठकों का पूरा फीडबैक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। मुख्यमंत्री का दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद सीधे नीतीश कुमार के आवास पहुंचना राजनीतिक हलकों में कई तरह के संकेत दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, बातचीत का मुख्य केंद्र बिहार विधान परिषद चुनाव ही रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Shiksha News: मदरसा और संस्कृत स्कूलों की होगी जांच, मिली गड़बड़ी होगा सीधा बंद! शिक्षा विभाग में हड़कंप

दिल्ली में हुए ‘बिहार विकास मंथन’ का फीडबैक

बताया जा रहा है कि दिल्ली में हाल ही में बिहार विकास मंथन को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें हुई थीं। इन बैठकों में बिहार से जुड़े विकास कार्यों, केंद्र और राज्य के समन्वय तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई थी। सम्राट चौधरी ने इन्हीं बैठकों की पूरी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी, जो आगामी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Patna Politics News: सियासी गलियारों में नई अटकलों का दौर

राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को केवल शिष्टाचार भेंट नहीं मान रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि बिहार में बदलते सियासी समीकरणों के बीच NDA नेतृत्व लगातार अंदरूनी रणनीति पर काम कर रहा है। विधान परिषद चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर सीटों के तालमेल और राजनीतिक संदेश को लेकर भी गंभीर मंथन जारी है। ऐसे समय में सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार की यह मुलाकात नई अटकलों को जन्म दे गई है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Good News: दरभंगा के दोनार में 27.44 करोड़ से लगेगी मखाना प्रोसेसिंग इकाई, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार

दरभंगा के औद्योगिक क्षेत्र दोनार में 27.44 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग इकाई स्थापित होगी। मखायो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल से 30

Gopalganj Arms Act News: अनंत सिंह मामले की CID जांच शुरू, विधायक की जमानत पर भी आया बड़ा अपडेट, मचा हड़कंप!

गोपालगंज आर्म्स एक्ट न्यूज: जेडीयू विधायक अनंत सिंह से जुड़े आर्म्स एक्ट मामले की जांच अब बिहार सरकार ने सीआईडी को सौंप दी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस प

बेगूसराय डीटीओ घूसखोरी: बोलेरो इंट्री के नाम पर 6 हजार रिश्वत लेते लिपिक और दलाल गिरफ्तार

बेगूसराय में निगरानी विभाग ने DTO कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की है। यूपी से लाए गए पिकअप बोलेरो की इंट्री के नाम पर 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते लिपिक संजय कुमार

Patna Mausam News: पटना में तेज़ आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर गिरे पेड़; PMC ने दी राहत

Patna Mausam News: पटना में शुक्रवार सुबह तेज़ आंधी-बारिश से सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। पटना नगर निगम की टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर सड़कों क