अप्रैल,27,2024
spot_img

श्याम के बहाने नीतीश पर Chirag Paswan का अटैक, कहा- उनका JDU से जाना दुर्भाग्यपूर्ण

spot_img
spot_img
spot_img

पटना।   बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं का पार्टी बदलने का दौर जारी है। इस दौर में बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक भी जदयू को छोड़कर राजद के हो गए हैं। हलांकि इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत राजद से ही हुई थी, मगर 2009 में इन्होंने राजद को छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया था। श्याम रजक ने सिर्फ मंत्री पद ही नहीं  छोड़ा है बल्कि जदयू की विधायकी से भी इस्तीफा देते हुए विधानसभा स्पीकर विजय चौधरी को अपना इस्तीफा दे दिया है। ज्ञात हो कि श्याम रजक, जनता दल यूनाइटेड छोड़ने वाले थे, उससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ही उन्हें मंत्री पद और पार्टी से हटाकर दिया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nalanda News| तालाब के चारों तरफ बिछाई थी करंट...हाथ धोने गए तीन युवक जिंदा मरे, सदमे से भाभी की भी मौत

इस्तीफा देने से पहले श्याम रजक ने कहा कि मैं पूरी रात चंद्रशेखर की जेल यात्रा किताब पढ़ रहा था। आगे श्री रजक ने कहा कि जहां सामाजिक न्याय की हत्या हो रही है वहां मैं किसी हाल में नहीं रह सकता हूं। अब एनडीए की सहयोगी और नीतीश कुमार के धुर विरोधी लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान खुलकर श्याम रजक के पक्ष में उतर गए हैं। उन्होंने इस तरह एनडीए को श्याम रजक द्वारा छोड़कर जाना दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वैसे भी चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। नीतीश कुमार को किसी भी मोर्चे पर छोड़ने को तैयार नहीं है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें