spot_img

Khesari Lal Yadav News: पवन सिंह पर खेसारी लाल का तीखा वार, बोले- ‘मैं उनका चमचा नहीं!’

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने एक पॉडकास्ट में पवन सिंह के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वो किसी के चमचे नहीं हैं और बचपन के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे बेटी के जन्म से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।

spot_img
- Advertisement -

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर अभिनेता और गायक पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान खेसारी ने अपने करियर, निजी जिंदगी और इंडस्ट्री के कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को दिया जवाब

खेसारी ने पवन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि सच बात सबको अच्छी नहीं लगती. उन्होंने कहा, "मैं पवन सिंह का चमचा नहीं हूं कि मैं उनके गलत में भी हां बोलूं और सही में भी हां बोलूं." पवन सिंह के साथ रिश्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर खेसारी ने बताया कि वह इंडस्ट्री में पवन सिंह के बाद आए, लेकिन उन्होंने पवन सिंह से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. खेसारी ने आगे कहा कि पवन सिंह ने कहा था कि वो मेरे साथ कभी काम नहीं करेंगे, इसके बावजूद मैं लगातार काम कर रहा हूं. मैंने उनके साथ सिर्फ एक फिल्म की है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना आईएएस न्यूज़: टेंडर घोटाले में दो वरिष्ठ IAS निलंबित, ED के खुलासे से नौकरशाही में हड़कंप

संघर्षों भरा रहा बचपन, दिल्ली में बेचा लिट्टी-चोखा

खेसारी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके परिवार के पास ज्यादा जमीन नहीं थी. वह अपने चाचा के साथ गांव में रहते थे, जबकि उनके पिता दिल्ली में मजदूरी करते थे. उन्होंने बचपन में घर-घर जाकर दूध पहुंचाने का काम किया. इसी दौरान वे गाने का अभ्यास भी करते थे और संगीत सीखते थे. खेसारी ने बताया कि 2004 से 2007 तक उन्होंने दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चोखा की दुकान चलाई. दिन में दुकान संभालते थे और रात में गाना गाते थे.

बेटी के जन्म से बदली किस्मत, मनोज तिवारी के घर का किस्सा

खेसारी ने बताया कि साल 2006 में उनकी शादी हुई थी. उसी दौरान पिता ने उन्हें 11 हजार रुपये दिए थे, जिससे उन्होंने अपनी पहली ऑडियो कैसेट निकाली. पहली कैसेट फ्लॉप रही, दूसरी को थोड़ा प्यार मिला और तीसरी कैसेट ने उन्हें पहचान दिला दी. साल 2008 में उनकी बेटी का जन्म हुआ, जिसके बाद उनके कई गाने हिट हुए और धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी पहचान मजबूत होती चली गई. संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खेसारी ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि मुंबई में रहने के दौरान वह भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी के घर में छिपकर रहते थे. खेसारी ने कहा कि मनोज तिवारी के घर के दो केयरटेकर उनके परिचित थे, उन्हीं की मदद से वह वहां रुके रहते थे. बाद में मनोज तिवारी को भी इस बात की जानकारी हो गई थी.

पॉडकास्ट में खेसारी ने अभिनेत्री काजल राघवानी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले वह उनके लिए सही थीं, आज भी वैसी ही हैं. उन्होंने कहा की इंसान को प्यार हो जाता है, मैं तो कहता हूं कि मर्द को प्यार नहीं, आदत हो जाती है.

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: पटना में राबड़ी देवी को 15 दिन में खाली करना होगा सरकारी बंगला |Samart सख़्त, पढ़िए -दो दशकों का कब्ज़ा और बंगला विवाद

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Corruption News: रिशु श्री टेंडर में 3 IAS समेत 12 अधिकारियों पर गिरी गाज, ऐसे खुला राज़

Patna Corruption News: बिहार में ठेकेदार रिशु श्री टेंडर घोटाले की जांच तेज हो गई है। 3 IAS समेत 12 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। 2018 से 2024 के बीच अहम विभाग

Bihar Ration Card News: बिहार में 5.57 लाख राशन कार्ड रद्द, मचा हड़कंप! जानें क्या है वजह और अपील का तरीका

Bihar Ration Card News: बिहार सरकार ने व्यापक जांच के बाद 5.57 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। अपात्र पाए गए लोगों पर हुई इस कार्रवाई के बाद राज्य में हड़कंप है

Madhubani Archaeological News: श्रीराम-जानकी की प्रथम मिलन स्थली मधुबनी की बागतराग तालाब की खुदाई में मिली 800 साल पुरानी देवी तारा की खंडित प्रतिमा,...

मधुबनी के फुलहर गांव में बागतराग तालाब की खुदाई के दौरान 800 साल पुरानी बौद्ध देवी तारा की खंडित प्रतिमा मिली है। इस ऐतिहासिक खोज ने इलाके में हड़कंप मचा दिया ह

गुरु पुष्य योग 2026: जून से दिसंबर तक बनेंगे कई शुभ योग, खरीदारी और नए कार्यों से होगी धन वर्षा

रांची में जून से दिसंबर 2026 तक कई शुभ योग जैसे गुरु पुष्य, रवि पुष्य, द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर योग बनेंगे। इन मुहूर्तों में सोना-चांदी खरीदना, नए कार्य और निवे