spot_img

Darbhanga Firing News: शादी के डेढ़ लाख लूटने की कोशिश, पहले हवा में बारूद, फिर निशाना पर चलाई गोली, मगर जाको राखे साइयां !

दरभंगा के बिरौल में शादी के हल्दी समारोह के दौरान 1.5 लाख रुपये लूटने का प्रयास, विरोध करने पर अपराधी वसीम राईन ने युवक पर तान दी पिस्तौल। हवाई फायरिंग के बाद चलाई गोली, युवक ने जान बचाने के लिए जमीन पर गिरकर खुद को बचाया; ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Firing News: शादी के डेढ़ लाख लूटने की कोशिश, पहले हवा में बारूद, फिर निशाना पर चलाई गोली, मगर जाको राखे साइयां !बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

बिहार के दरभंगा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिरौल थाना क्षेत्र के जिरात गांव में शादी के हल्दी समारोह के दौरान डेढ़ लाख रुपये लूटने का प्रयास किया गया। जब पीड़ित मो. अब्दुल हयात ने इसका विरोध किया, तो उस पर गोली चला दी गई। हालांकि, जाको राखे साइयां युवक फ़िल्मी स्टाइल से बाल-बाल बच गया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

कैसे हुआ लूट और फायरिंग का वाकया?

पीड़ित मो. अब्दुल हयात ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 30 मई को उनके घर में शादी की हल्दी रस्म चल रही थी। इसी दौरान उनके जीजा ने शादी के खर्च के लिए उन्हें नकद 1.50 लाख रुपये दिए थे। रुपये लेकर जब वह घर लौट रहे थे, तभी घर के समीप एक गली में पीछे से आए एक युवक ने उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Darbhanga Firing News: पिस्तौल निकाल ली और पहले हवाई फायरिंग की, फिर निशाना

पीड़ित के अनुसार, रात होने के कारण उन्होंने तत्काल शिकायत नहीं की। अगले दिन 31 मई की सुबह करीब दस बजे वह कुछ ग्रामीणों के साथ आरोपी के नाना के घर शिकायत करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी मो. वसीम राईन वहां पहुंच गया, जो अफजला गांव स्थित अपने नाना भोला राईन के घर रहता है।

Darbhanga Firing News: जानलेवा हमला और पुलिस की कार्रवाई

आरोप है कि वसीम ने मौके पर पिस्तौल निकाल ली और पहले हवाई फायरिंग की। इसके बाद उसने मो. अब्दुल हयात को निशाना बनाकर गोली चला दी। हालांकि, पीड़ित समय रहते जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। स्थानीय लोग डर के कारण उसके खिलाफ खुलकर बोलने से कतराते हैं। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी दोबारा भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Highway News: NH किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, सिमरी, मब्बी, भालपट्टी, मनीगाछी और सदर SHO को मिला बड़ा टास्क

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

इस मामले में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Shravani Mela News: भागलपुर श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर CM सम्राट चौधरी का ‘बड़ा फैसला’, पर्यटन नीति से...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए सख्त निर्देश दिए।

Madhubani Paryavaran News: वुशु खिलाड़ियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का प्रण, नमामि गंगे ने दिलाई स्वच्छता शपथ

मधुबनी में वुशु प्रतियोगिता के दौरान नमामि गंगे अभियान ने खिलाड़ियों को जल और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। DPO आनंद अंकित ने इसे सामूहिक जिम्मेदारी बताया। खिल

Darbhanga News: सिटी एसपी अशोक कुमार पहुंचे सिमरी थाना, कड़ी हिदायत, कहा -कानून व्यवस्था से नो कॉम्प्रोमाइज!

Simri Thana News: सिटी एसपी अशोक कुमार ने सिमरी थाने का निरीक्षण कर लंबित कांडों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान में तेजी लाने और गश्ती बढ़ाने

Bihar IPL News: IPL 2026 में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा, 5 स्टार्स ने तोड़े रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास!

आईपीएल 2026 में बिहार के 5 खिलाड़ियों ने धूम मचाई। ईशान किशन ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। युवा साकिब हुस