मई,3,2024
spot_img

नहीं रहे पद्म विभूषण पंडित जसराज, सुरों की दुनिया में सन्नाटा कर गया ‘अंतरिक्ष का सितारा’

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली, देशज न्यूज। पद्म विभूषण से सम्मानित महान शास्त्रीय गायक पंडित जसरास  का अमेरिका के न्यू जर्सी में सोमवार को निधन हो गया। वह 90 साल के थे। अपने 80 साल के संगीत के सफर में उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया था।

 

यहां तक, पिछले साल एक ग्रह का नाम भी उनके नाम पर रखा गया था। अंतरिक्ष में अपनी जगह बनाने वाला यह बेमिसाल सितारा आज धरती को अलविदा कह गया।

 

यह भी पढ़ें:  Supreme Court News| आया Women Empowerment पर Supreme फैसला, Bar Association में अब महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई आरक्षण

पिछले साल सितंबर में इंटरनैशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने मंगल व बृहस्पति के बीच में पाए जाने वाले एक ग्रह का नाम ‘पंडितजसराज’ रखा था। यह ग्रह 2006VP32 2006 में खोजा गया था। इसके साथ ही वह पहले ऐसे भारतीय संगीतज्ञ बने, जिन्होंने अनंत अंतरिक्ष में अपनी जगह बनाई। पंडिज जी ने इसे भगवान की कृपा बताया था।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court News| आया Women Empowerment पर Supreme फैसला, Bar Association में अब महिलाओं को मिलेगा एक तिहाई आरक्षण

 

जानकारी के अनुसार,उनकी बेटी दुर्गा जसराज ने बताया, बड़े दुख के साथ हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि संगीत मार्तंड पंडित जसराज ने अमेरिका के न्यू जर्सी में सुबह 5:15 बजे अपनी कार्डिअक अरेस्ट के चलते अंतिम सांसें लीं।’ उन्होंने आगे कहा है, ‘हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान कृष्ण उनका स्वर्ग में प्यार से स्वागत करें जहां अब पंडित जी ओम नमो: भगवते वासुदेवाय सिर्फ अपने प्यारे भगवान के लिए गाएंगे। हम प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को हमेशा संगीत में शांति मिले।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें