spot_img

Gujarat Titans News: IPL फाइनल के बाद बस में लगी आग, बाल-बाल बचे खिलाड़ी, मचा हड़कंप

आईपीएल फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के लिए रविवार का दिन और भी चुनौतीपूर्ण रहा। अहमदाबाद में स्टेडियम से होटल लौटते समय उनकी टीम बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे टीम के सदस्य करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे, हालांकि सभी सुरक्षित बच गए।

spot_img
- Advertisement -

Gujarat Titans News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस (GT) की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची। खिताबी मुकाबला गंवाने के बाद जब टीम बस से होटल लौट रही थी, तभी बस में अचानक आग लग गई, जिससे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी, तभी बस में आग लग गई। यह घटना IPL फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों हारने के कुछ देर बाद हुई। अचानक बस में आग लगने से सभी खिलाड़ी और स्टाफ तुरंत बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar IPL News: IPL 2026 में बिहार के खिलाड़ियों का जलवा, 5 स्टार्स ने तोड़े रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास!

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद बस से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग लगने के कारण खिलाड़ी करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहे। हादसे के बाद टीम मैनेजमेंट ने दूसरी बस का इंतजाम कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया। सभी खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Gujarat Titans News: आईपीएल फाइनल में हार के बाद दूसरा बड़ा झटका

यह हादसा गुजरात टाइटंस के लिए एक और बुरे दिन की तरह रहा, क्योंकि रविवार को आईपीएल फाइनल 2026 में आरसीबी के हाथों 5 विकेट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अपने घर में गुजरात टाइटंस के पास मौका था कि वह अपने होमग्राउंड में आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बने, लेकिन वह ऐसा करने में चूक गई।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने आई। पहले बैटिंग करते हुए जीटी ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर बनाया। टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस खिताबी मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा पाई। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम के लिए फाइनल में दिग्गज विराट कोहली ने विनिंग शॉट लगाते हुए नाबाद 75 रनों की दमदार पारी खेली, जिससे टीम ने 12 गेंद रहते 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें:  Patna Corruption News: रिशु श्री टेंडर में 3 IAS समेत 12 अधिकारियों पर गिरी गाज, ऐसे खुला राज़

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

टीम मैनेजमेंट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खिलाड़ियों के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया और सभी को सुरक्षित होटल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद टीम के सदस्यों और प्रशंसकों में थोड़ी देर के लिए चिंता का माहौल जरूर बना, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की खबर से राहत मिली।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gas Cylinder News: कमर्शियल LPG सिलेंडर, छोटू गैस आज से महंगे हो गए… जानें नई कीमत और पेट्रोल-डीजल का मुस्कुराना!

दिल्ली गैस सिलेंडर न्यूज़: 1 जून से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है, दिल्ली में 42 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 3113.50 रुपये हुई। व

Sonpur Aerocity News: ‘हरिहरनाथपुर’ बनेगा बिहार की पहली एयरोसिटी, खुलेगा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डों में से एक Aerocity, बदलेगी तस्वीर!

सोनपुर Aerocity समाचार: बिहार में 11 नई ग्रीनफ़ील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जा रही हैं, जिनमें सोनपुर की 'हरिहरनाथपुर' एयरोसिटी प्रमुख है। यह पहल लाखों रोजगा

Bihar Panchayat News: पंचायतों की बढ़ेगी ताकत, मिला ₹51,923 करोड़ का फंड, प्रदर्शन अच्छा तो मिलेगा 20% अतिरिक्त फंड, जानिए

बिहार की पंचायतों के लिए खुशखबरी! 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद अब प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायतों को 20% तक अतिरिक्त राशि मिलेगी। यह फैसला ग्रामीण वि

Bihar Rabri Devi News: राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से किया इनकार, अब तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी को दी चुनौती, Nitish Kumar...

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का बंगला खाली कराने को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सरकार के 15 दिन के नोटिस के बाद राबड़ी देवी ने इनकार कर दिया है